OnePlus Pad 2 का नया वर्जन जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट

OnePlus Pad 2 को 27 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को भी पेश किया जाएगा

OnePlus Pad 2 का नया वर्जन जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट

इस टैबलेट को Azure और Dark Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

ख़ास बातें
  • OnePlus Pad 2 को 27 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया जाएगा
  • इसके साथ OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को भी पेश किया जाएगा
विज्ञापन

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल OnePlus के OnePlus Pad 2 का नया वर्जन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। OnePlus ने इससे पहले इंटरनेशनल मार्केट में समान मॉडल के साथ एक टैबलेट लॉन्च किया था लेकिन इसके स्पेसिफिकेशंस अलग थे। इस टैबलेट के साथ चीन में OnePlus 15 को भी पेश किया जाएगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि OnePlus Pad 2 को 27 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को भी पेश किया जाएगा। OnePlus Pad 2 को Azure और Dark Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस टैबलेट के लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। यह टैबलेट 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज और 16 GB + 512 GB वाले वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया जाएगा। 

नए OnePlus Pad 2 में 3K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। पिछले वर्ष जुलाई में भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में पहले लॉन्च किए गए OnePlus Pad 2 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इस टैबलेट में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इसमें 3K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। इसमें 9,510 mAh की बैटरी दी गई है। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है। 

इस टैबलेट के साथ लॉन्च किए जाने वाले OnePlus 15 में BOE डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलेगा। इसमें कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया कैमरा इंजन पहली बार इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में में 7,300 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। अगले महीने OnePlus 15 को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में OLED स्क्रीन 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। OnePlus 15 को तीन कलर्स - Dune, Mist Purple और Absolute Black में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की बड़ी कामयाबी, दुनिया भर में कंपनी के iPhones सहित 2.5 अरब एक्टिव डिवाइसेज
  2. Budget 2026: सस्ते होंगे स्मार्टफोन! बजट 2026 में मोबाइल्स, EV, इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 'गुड न्यूज'
  3. iPhone 17e लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 48MP कैमरा, वायरलेस चार्जिंग से होगा लैस
  4. India U19 vs Pakistan U19 LIVE Streaming: भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट वर्ल्डकप में भिड़ंत आज, यहां देखें फ्री!
  5. Moltbook: 14 लाख AI एजेंट मिलकर उड़ा रहे इंसानों का मज़ाक, AI की इस दुनिया में इंसानों की 'नो एंट्री!'
  6. 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 14i का ग्लोबल लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. IKEA लाई 'चूहा' ब्लूटूथ स्पीकर, एक बार चार्ज में 24 घंटे तक बजाएं, बच्चों को भी लुभाएगा
  8. Oppo Reno 15 Pro को Rs 7500 सस्ता खरीदने का मौका, 200MP का है कैमरा
  9. Samsung Galaxy S26 होगा iPhone Air से भी हल्का! 50MP कैमरा के साथ डिजाइन लीक
  10. सस्ते मोबाइल भूल जाओ! नए स्मार्टफोन की औसत कीमत Rs 37 हजार के पार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »