एलटीई कनेक्टिविटी वाला Microsoft Surface Pro 1 दिसंबर को होगा लॉन्च: रिपोर्ट

एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट एलटीई कनेक्टिविटी वाले एक नए सर्फेस प्रो वेरिएंट को इस साल लॉन्च करेगी। Neowin की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने Ignite 2017 कॉन्फ्रेंस में 'Surface product engineering behind the scenes, and deep dive on the new Surface Pro' नाम के एक सत्र में इस बात की पुष्टि की।

एलटीई कनेक्टिविटी वाला Microsoft Surface Pro 1 दिसंबर को होगा लॉन्च: रिपोर्ट
विज्ञापन
एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट एलटीई कनेक्टिविटी वाले एक नए सर्फेस प्रो वेरिएंट को इस साल लॉन्च करेगी। Neowin की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने Ignite 2017 कॉन्फ्रेंस में 'Surface product engineering behind the scenes, and deep dive on the new Surface Pro' नाम के एक सत्र में इस बात की पुष्टि की।

इस रिपोर्ट में आगे कंपनी के एक प्रवक्ता ने खुलासा किया कि एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आने वाले सर्फेस प्रो को एक 1 दिसंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। इस रिपोर्ट में प्रवक्ता के हवाले से दावा किया गया है कि एलटीई वर्ज़न पहले ही कंपनी के प्रोडक्ट पेज पर लिस्ट किया गया था और अभी यह लिस्टिंग कहीं नहीं दिख रही है।

इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कंपनी के अगले महीने होने वाले Future Decoded Event में एलटीई कनेक्टिविटी के साथ नया सर्फेस प्रो लॉन्च किया जा सकता है। इस इवेंट में सर्फेस प्रोडक्ट प्रमुख पैनोस पनेय माइक्रोसॉफ्ट के इस अगले बड़े प्रोडक्ट को लॉन्च करेंगे। हालांकि, इस डिवाइस को दिसंबर से पहले उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद नहीं है।

इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सर्फेस प्रो सिर्फ कोर आई5 वेरिएंट में आएगा। और इसमें 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज होगी। इस रिपोर्ट के मुताबिक, इसे 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज और इंटेल एचडी ग्राफिक्स 620 के साथ आएगा।

याद दिला दें कि, माइक्रोसॉफ्ट ने शंघाई में एक इवेंट में नया सर्फेस प्रो 2-इन-1 लॉन्च किया था और इसे कंपनी का सबसे वर्सेटाइल लैपटॉप बताया था। इसकी कीमत 799 डॉलर (करीब 52,000 रुपये) से शुरू होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Microsoft, Surface Pro, Microsoft Surface Pro, Windows
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »