Lenovo ने लॉन्च किया Tab Plus, 11.5 इंच LCD स्क्रीन, 8 JBL स्पीकर्स

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 दिया गया है। इस टैबलेट में 8 GB का RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है

Lenovo ने लॉन्च किया Tab Plus, 11.5 इंच LCD स्क्रीन, 8 JBL स्पीकर्स

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 दिया गया है

ख़ास बातें
  • यह 8 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के दो वेरिएंट्स में है
  • Lenovo Tab Plus में बैक पर ऑटोफोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • इसकी 8,600 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Lenovo ने Tab Plus को लॉन्च किया है। इस टैबलेट में 11.5 इंच 2K LCD स्क्रीन दी गई है। इसमें आठ JBL स्पीकर्स Dolby Atmos सपोर्ट के साथ हैं। इसका इस्तेमाल ब्लूटूथ स्पीकर के तौर पर भी किया जा सकता है, जिसमें टैबलेट के जरिए यूजर्स म्यूजिक या पॉडकास्ट को स्ट्रीम कर सकते हैं। 

इसे चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में 279 यूरो से 289 यूरो के प्राइस में उपलब्ध कराया गया है। यह 8 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के दो वेरिएंट्स में है। यह टैबलेट केवल Luna Grey कलर में है। Lenovo Tab Plus में 11.5 इंच 2K (2,000 x 1,200 पिक्सल) LCD स्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 400 निट्स के ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 दिया गया है। इस टैबलेट में 8 GB का RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। 

Lenovo Tab Plus में बैक पर ऑटोफोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट के बैक में फिक्स्ड फोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें आठ JBL स्पीकर्स Dolby Atmos सपोर्ट के साथ हैं, जिससे यह ब्लूटूथ स्पीकर के तौर पर भी इस्तेमाल हो सकता है। इससे यूजर्स स्मार्टफोन जैसे अन्य ब्लूटूथ डिवाइसेज से टैबलेट के जरिए म्यूजिक को स्ट्रीम कर सकते हैं। इस टैबलेट की 8,600 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Lenovo Tab Plus में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, ब्लूटूथ और USB Type-C पोर्ट हैं। इसमें 3.5 mm ऑडियो जैक और माइक्रोSD कार्ड स्लॉट भी दिए गए हैं। 

देश में Lenovo ने Yoga Pro 7i को लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra 7 और Nvidia GeForce RTX 4050 GPU दिया गया है। इसे मार्च में इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था। इसमें 14.5 इंच OLED स्क्रीन 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इस लैपटॉप का प्राइस 1,49,999 रुपये से शुरू होता है। इसे कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह Microsoft Office Home और Student 2021 एडिशन के साथ आता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए गए हैं जिन्हें एक अलग कोपायलट की के जरिए शुरू किया जा सकता है। इस लैपटॉप की 14.5 इंच OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2.8K रिजॉल्यूशन के साथ है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built-in kickstand
  • Vibrant display
  • Fast wired charging
  • JBL-powered speakers
  • Clean user interface
  • कमियां
  • Heavy for a tablet
  • Performance could have been better
डिस्प्ले11.50 इंच
प्रोसेसरMediaTek Helio G99
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल + नहीं
रिज़ॉल्यूशन2000x1200 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड Android 14
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल + नहीं
बैटरी क्षमता8600 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  4. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  9. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »