आईबॉल ने 5,799 रुपये में लॉन्च किया वॉयस कॉलिंग टैबलेट

आईबॉल ने 5,799 रुपये में लॉन्च किया वॉयस कॉलिंग टैबलेट
विज्ञापन
आईबॉल ने अपना नया वॉयस कॉलिंग टैबलेट स्लाइड ब्रिलांते भारत में लॉन्च किया है। 3जी से लैस यह टैबलेट 5,799 रुपये में मिलेगा। यह डिवाइस अगले एक हफ्ते में रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि उसने नए आईबॉल स्लाइड ब्रिलांते टैबलेट को डेवलप करने के लिए इंटेल के साथ मिलकर काम किया। इस डिवाइस में 64-बिट 1 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर इंटेल एटम एक्स3 सी3130 प्रोसेसर मौजूद है।

यह एक डुअल सिम टैबलेट है और जीपीएस/ए-जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। स्लाइड ब्रिलांते टैबलेट में वॉयस कॉलिंग फ़ीचर भी मौजूद है।

डिवाइस में 7 इंच का डिस्प्ले है और यह 1 जीबी के रैम के साथ आएगा। टैबलेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा है।

एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलने वाले इस टैबलेट में 3000 एमएएच की बैटरी है और इसमें 15 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। डिवाइस एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और ओटीजी कनेक्टिविटी फीचर से लैस होगा।

नए डिवाइस के बारे में कंपनी के डायरेक्टर संदीप पारसरामपुरिया ने कहा,  "इंटेल प्रोसेसर पर बेस्ड भारत का पहला 7 इंच डिस्प्ले वाला वॉयस कॉलिंग टैबलेट लॉन्च करना हमारे लिए गर्व की बात है। उम्मीद है कि शानदार स्पेसिफिकेशन वाले इस डिवाइस यूज़र पसंद करेंगे।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »