गूगल पिक्सल सी एंड्रॉयड टैबलेट की बिक्री शुरू

गूगल पिक्सल सी एंड्रॉयड टैबलेट की बिक्री शुरू
विज्ञापन
पिक्सल सी टैबलेट को पेश किए जाने के दो महीने बाद गूगल ने मंगलवार को इस एंड्रॉयड टैबलेट को चुनिंदा मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी है। 10 इंच डिस्प्ले वाले इस टैबलेट की कीमत 499 डॉलर (करीब 33,000 रुपये) है।

सितंबर में आयोजित एक इवेंट में गूगल ने नेक्सस 6पी और नेक्सस 5एक्स फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ पिक्सल सी टैबलेट को पेश किया था। यह कंपनी के पिक्सल लाइन अप का पहला एंड्रॉयड टैबलेट है। उस वक्त कंपनी ने जानकारी दी थी कि इस डिवाइस को साल के अंत तक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

पिक्सल सी, आज की तारीख में मार्केट में मौजूद प्रीमियम एंड्रॉयड टैबलेट में से एक है। पिक्सल सी स्लिक एल्यूमीनियम यूनीबॉडी फ्रेम के साथ आता है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।

गूगल पिक्सल सी टैबलेट में 10.2 इंच (2560x1800 पिक्सल) का डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर एनवीडिया टेग्रा एक्स1 चिपसेट के साथ 256-कोर एनवीडिया मैक्सवेल जीपीयू होगा। डिवाइस को स्पीड देगा 3 जीबी का रैम और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। पिक्सल सी का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च किया गया है, इसकी कीमत है 599 डॉलर (करीब 39,500 रुपये)।

गूगल पिक्सल सी में 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

टैबलेट के साथ पिक्सल सी कीबोर्ड को भी पेश किया है, जिसके लिए अलग से 150 डॉलर (करीब 9,900 रुपये) चुकाने होंगे। यह टैबलेट चुनिंदा देशों में गूगल स्टोर में उपलब्ध है। पिक्सल सी को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »