13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक

Asus ने भारतीय बाजार में नया टैबलेट Asus Pad T3201 पेश कर दिया है जो कि आधिकारिक तौर पर 6 अगस्त को दस्तक देगा।

13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक

Photo Credit: Asus

Asus Pad T3201 में 12.2 इंच की 2.8K ड्यूल लेयर OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Asus Pad T3201 में 12.2 इंच की 2.8K ड्यूल लेयर OLED डिस्प्ले है।
  • Asus Pad T3201 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Asus Pad T3201 में 9,000mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी है।
विज्ञापन

Asus ने भारतीय बाजार में नया टैबलेट Asus Pad T3201 पेश कर दिया है जो कि आधिकारिक तौर पर 6 अगस्त को दस्तक देगा। Pad T3201 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी D8300 चिपसेट दिया गया है। Pad T3201 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 9,000mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी है। यहां हम आपको Asus Pad T3201 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Asus Pad T3201 Price

Asus Pad T3201 भारत में 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। उस दौरान कीमत और अन्य चीजों की जानकारी मिलेगी। यह टैबलेट बिक्री के लिए Asus eShop, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, ASUS & ROG स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल और ऑथोराइज्ड आसुस रिटेल पार्टनर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Asus Pad T3201 Features & Specifications

Asus Pad T3201 में 12.2 इंच की 2.8K ड्यूल लेयर OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1840 पिक्सल, 3:2 आस्पेक्ट रेश्यो, 144Hz रिफ्रेश रेट, 92% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले TUV लो फ्लिकर और लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है। ASUS Pen 2.0 और उससे ऊपर के स्टाइलस के साथ टचस्क्रीन सपोर्ट करता है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी D8300 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR5x रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा  सकता है। फ्रंट कैमरा रेगुलर फेस अनलॉक फीचर को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 और एक यूएसबी टाइप सी 3.0 पोर्ट है। इसमें फाइबर ग्लास रियर पैनल है। इसमें डॉल्बी एट्मस 360° सिनेमैटिक साउंड के साथ 4 स्पीकर्स हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad T3201 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन के मामले में इस टैबलेट की लंबाई 271.1 मिमी, चौड़ाई 182.4 मिमी, मोटाई 6.5 मिमी और वजन 523 ग्राम है। यह एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें 9,000mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है। अन्य सेंसर में एक्सेलेरोमीटर (G-सेंसर), जायरो सेंसर, हॉल सेंसर और लाइट सेंसर शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 सीरीज की कीमत हुई लॉन्च से पहले लीक, टिप्सटर ने किया खुलासा
  2. छोटा सा गैजेट आपकी घड़ी को बना देगा मिनी स्मार्टफोन, यहां जानें इसका प्राइस
  3. SIR Deleted List जारी, वोटर लिस्ट से कट गया नाम? घर बैठे ऐसे करें चेक
  4. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
  5. 5G का भारत में तेजी से विस्तार, 99% जिलों में पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क, गांवों में लगे 24 हजार मोबाइल टावर
  6. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जानें सब कुछ
  7. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  9. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  10. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »