यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 बेस्ड Redmagic OS 11.5 के साथ आता है।
Photo Credit: Red Magic
REDMAGIC Astra 2 में 9.06 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है।
REDMAGIC Astra 2 धांसू गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च हो गया है। टैबलेट में कंपनी ने 9.06 इंच का OLED पैनल लगाया है। यह 2.4K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है जिसके साथ में 16 जीबी तक रैम दी गई है। इसमें 8300mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। टैबलेट 75W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें पावरफुल फास्ट चार्जिंग फीचर है। टैबलेट इसके USB 3.2 Gen 2 पोर्ट की मदद से 60 मिनट में चार्ज हो जाता है।
REDMAGIC Astra 2 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट के अंदर Black Eclipse और Silver Starfrost कलर्स में उतारा है। इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 749 अमेरिकी डॉलर (लगभग 72,085 रुपये) है। 16GB+512GB वेरिएंट को 849 अमेरिकी डॉलर (लगभग 81,710 रुपये) में खरीदा जा सकता है। यह कंपनी की अधिकृत वेबसाइट पर खरीद के लिए लिस्टेड है। Early Bird Access सेल 10 अगस्त से शुरू होगी। जबकि ओपन सेल 26 अगस्त से शुरू होगी।
REDMAGIC Astra 2 में 9.06 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। यह 2.4K रिजॉल्यूशन (2400×1504 पिक्सल) को सपोर्ट करता है। टैबलेट में 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। टैबलेट में 5280Hz अल्ट्रा हाई फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग का सपोर्ट दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए टैबलेट में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है जो कि 3nm प्रोसेसिंग पर बना है। यह ग्राफिक्स के लिए Adreno 840 GPU से लैस है। कंपनी ने इनके साथ में 16GB तक रैम को पेअर किया है। वहीं, 512GB तक UFS 4.1 Pro स्टोरेज इसमें दी गई है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 बेस्ड Redmagic OS 11.5 के साथ आता है।
टैबलेट में रियर साइड में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कंपनी ने इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है जो कि पावर बटन के ऊपर मौजूद है। टैबलेट में डुअल स्पीकर्स मिलते हैं जिनमें DTS:X ULTRA सर्टिफिकेशन है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 802.11 (2.4GHz + 5GHz + 6GHz), Bluetooth 5.4, USB Type-C 3.2 Gen 2 का सपोर्ट है। इसमें विशाल बैटरी है जो 8300mAh की है, साथ में 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। गेमिंग के दौरान टैबलेट को हीट से बचाने के लिए कंपनी ने इसमें खास सिस्टम का इस्तेमाल किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम