Apple ने नए डिजाइन, USB-C के साथ लॉन्च किया iPad (2022), जानें कीमत और खास फीचर्स

कंपनी का 9th Gen iPad भी अभी खरीद के लिए उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2022 12:07 IST
ख़ास बातें
  • इसमें फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेंसर है और 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है।
  • रियर में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
  • इसमें होम बटन नहीं दिया गया है।

iPad 2022 के 10.9 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले में 1640x2360 पिक्सल रिजॉल्यूशन है

Apple ने iPad को नए डिजाइन के साथ पेश किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट iPad बेस मॉडल 10.9 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें होम बटन नहीं दिया गया है जिसके कारण बॉर्डर अब और भी पतला हो गया है। इसकी साइड्स फ्लैट हैं जो कि iPad Air और iPad mini के साथ मैच करती हैं। डिवाइस को सिल्वर, ब्लू, येलो और पिंक कलर्स में लॉन्च किया गया है। सिक्योरिटी के लिए दिया गया टच आईडी सेंसर अब टॉप में दिए गए पावर बटन में शिफ्ट कर दिया गया है। यह Apple के A14 Bionic SoC पर ऑपरेट करता है। इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। फ्रंट कैमरा को पहली बार लैंडस्केप ओरिएंटेशन में दिया गया है। 
 

iPad (2022) price in India

iPad (2022) की कीमत 44,900 रुपये है जिसमें इसका 64GB वाई-फाई ऑनली वेरिएंट आता है। 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये है। वाई-फाई और सेल्यूलर विकल्प के साथ 64GB वेरिएंट 59,900 रुपये में आता है। इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 74,900 रुपये है। डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी सेल 26 अक्टूबर से शुरू होने की बात कही गई है।  

कंपनी का 9th Gen iPad भी अभी खरीद के लिए उपलब्ध रहेगा। इसमें 10.2 इंच डिस्प्ले है और Apple A13 Bionic SoC है। अब इसे वाइ-फाइ ऑनली के 64GB वेरिएंट के लिए 33,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत 48,900 रुपये है। वाई फाई प्लस सेल्यूलर मॉडल्स की कीमत इसी क्रम में 46,900 रुपये और 61,900 रुपये है। 

फर्स्ट जेनरेशन एप्पल पेंसिल की कीमत 9,500 रुपये है। इसके साथ यूएसबी टाइप सी एडेप्टर को 900 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसके साथ Magic Keyboard Folio और Smart Folio एक्सेसरीज भी देती है। 
Advertisement
 

iPad (2022) specifications and features

नए iPad (2022) में A14 Bionic SoC है जो पुराने मॉडल से 20 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है और ग्राफिक्स के लिए 10 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। कंपनी का कहना है कि वर्तमान की बेस्ट सेलिंग मीडियाटेक प्रोसेसर वाली टैबलेट से आईपैड 2022 5 गुना बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। 

इसके 10.9 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले में 1640x2360 पिक्सल रिजॉल्यूशन है और 500 निट्स की ब्राइटनेस है। लैंडस्केप वाली स्थिति में पकड़ने पर फ्रंट कैमरा टॉप में मिलता है। इसमें 12 मेगापिक्सल का सेंसर है और 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है। इसमें सेंट्रल स्टेज ऑटोमेटिक रीफ्रेम फीचर है, यानि कि कैमरा के सामने कितने लोग खड़े हैं और किस स्थिति में हैं, उसके हिसाब से यह फ्रेम को एडजस्ट कर लेता है। डिवाइस के रियर में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और 120fps पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर्स हैं जो लैंडस्केप ओरिएंटेशन में बेस्ट परफॉर्म करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। 
Advertisement

Apple अब डिवाइसेज में कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C पर शिफ्ट हो रही है। डिवाइस में USB Type-C होने का मतलब है कि चार्जिंग के साथ-साथ फाइल ट्रांस्फर भी तेजी से हो सकेगा। iPad (2022) में Wi-Fi 6 और ऑप्शनल 5G कनेक्टिविटी दी गई है। यह iPadOS 16 पर रन करता है। इसमें कंपनी ने नया Freeform प्रोडक्टिविटी ऐप दिया है और ऐप्स में AI आधारित कई नए फीचर्स भी दिए हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  6. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.