सभी स्मार्टफोन के साथ iPhone के लिए भी अनिवार्य हुआ यूएसबी टाइप-सी!

USB-C को अनिवार्य करने के निर्णय से बड़े एंड्रायड आधारित ब्रांड्स  जैसे कि Google, Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi आदि को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा

सभी स्मार्टफोन के साथ iPhone के लिए भी अनिवार्य हुआ यूएसबी टाइप-सी!

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • यूरोपियन यूनियन एक कानून लेकर आई है जिससे Apple जरूर परेशान होने वाला है।
  • USB-C को सभी मोबाइल डिवाइसेज के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।
  • नेक्स्ट-जनरेशन iPhone 15 को USB-C पोर्ट्स के साथ लाया जा सकता है।
विज्ञापन
European Union हाल ही में एक कानून लेकर आई है जिससे Apple जरूर परेशान होने वाला है। USB-C को सभी मोबाइल डिवाइसेज के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। 2024 की शुरुआत से सभी मोबाईल डिवाइसेज- स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और कैमरा में स्टैंडर्ड पोर्ट के रूप में  USB-C पोर्ट को चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। लैपटॉप्स भी इस कैटेगरी में आते हैं लेकिन मैन्युफेक्चरर्स को 2026 तक इसके लिए समय दिया गया है। 

लेकिन बड़ी खबर यह है कि USB-C अब सभी मोबाइल डिवाइसेज के लिए EU रीजन में अब नया नार्मल होने वाली है। डील के भाग के रूप में,  ई-रीडर्स, इयरबड्स और अन्य एक्सेसरीज के मैन्युफेक्चरर्स पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। इसके बाद सबसे बड़ी परेशानी, हालांकि, Apple को होने वाली है। स्मार्टफोन बिजनेस में सबसे बड़ा ब्रांड Apple हमेशा से लाइटनिंग पोर्ट लेकर आ रहा है। Apple के iPhones और AirPods अभी भी USB-C पोर्ट की जगह लाइटनिंग पोर्ट के साथ ही आते हैं। यही पोर्ट Apple अपनी iPad रेंज और MacBooks में भी इस्तेमाल करती है। 

USB-C को अब EU में उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाली लागत को कम करने के लिए अनिवार्य किया गया है। USB-C को स्टैंडर्ड पोर्ट के रूप में इस्तेमाल करने से लोगों को अपने नए स्मार्टफोन्स के लिए नए चार्जर लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे रीसाइक्लिंग को बढ़ाव मिलेगा। इसी के साथ, USB-C लगभग हर तरह की डिवाइसेज को फास्ट चार्ज करने में सक्षम है। 

USB-C को अनिवार्य करने के निर्णय से बड़े एंड्रायड आधारित ब्रांड्स  जैसे कि Google, Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi आदि को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसे इसलिए क्योंकि इन ब्रांड्स ने USB-C को स्टैंडर्ड पोर्ट की तरह पहले से ही अपना रखा यही। वहीं, Apple को अपने पॉपुलर और हाई-सेलिंग प्रोडक्ट्स में यह स्विच लेकर आना पड़ेगा। iPhone अपनी लाइटनिंग पोर्ट के साथ 2012 और AirPods 2016 से आते हैं। अब 2022 में भी Apple वही पुरानी लाइटनिंग पोर्ट पर ही अटका है। iPhone 14 series और AirPods Pro 2nd Gen में भी यही लाइटनिंग पोर्ट मिलती है। काफी लम्बे समय से यह बात चल रही थी कि अब Apple को अपने प्रोडक्ट्स में USB-C लेकर आना चाहिए। 

हालांकि, खबरें हैं कि नेक्स्ट-जनरेशन iPhone 15 को USB-C पोर्ट्स के साथ लेकर आया जा सकता है। अगर Apple EU में अपनी अगली सीरीज की बिक्री चाहता है तो यह कदम तो कंपनी को उठाना ही पड़ेगा। देखना यह है की क्या Apple अपने पुराने मॉडल्स iPhone 14 और iPhone 13 को USB-C के साथ बाद में उपलब्ध करवाएगा या नहीं?
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhones, AirPods, European Union, iPad, MacBooks
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  8. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »