Alcatel A3 10 का पावरफुल वेरिएंट लॉन्च

बजट टेक प्रोडक्ट निर्माता Alcatel ने ए सीरीज़ का A3 10 टैबलेट लॉन्च किया है। A3 10 को कंपनी ने 3+32 जीबी वेरिएंट में उतारा है।

Alcatel A3 10 का पावरफुल वेरिएंट लॉन्च

Alcatel A3 10

विज्ञापन
बजट टेक प्रोडक्ट निर्माता Alcatel  ने ए सीरीज़ का A3 10 टैबलेट लॉन्च किया है। A3 10 को कंपनी ने 3+32 जीबी वेरिएंट में उतारा है। कंपनी का दावा है कि उसकी प्रीमियम ए सीरीज़ ग्राहकों को बजट में बेहतर फीचर मुहैया करवाती है। कंपनी की ए सीरीज़ का नया मेहमान A3 10 मेमोरी अपग्रेड के साथ-साथ 8+5 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप भी लेकर आया है। इसका एक्सट्रा-लार्ज डिस्प्ले के दम पर इसे प्रीमियम लुक देने का दावा किया गया है। A3 10 भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बिकना शुरू होगा। इसकी कीमत 11,999 रुपये है। बता दें कि अल्काटेल ने इससे पिछले वर्ज़न ए3 10 वाई-फाई को 6,999 रुपये में उतारा था।

लॉन्च कार्यक्रम में एल्काटेल इंडिया के रीजनल डायरेक्टर प्रवीण वलेचा ने बताया, हमने हमेशा हमारे ग्राहकों की मांग और पसंद को प्राथमिकता दी है। भारत में A3 10 टैबलेट की सफलता के बाद हमें भरोसा है कि अपग्रेड किया गया टैबलेट पहले से और बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।

अपग्रेड से इतर अल्काटेल ए3 10 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अल्काटेल के इस टैबलेट में 10.1 इंच का एचडी  (1280x800 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाला) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी सर्वाधिक स्पीड 1.1 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी रैम दिए गए हैं। टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौज़ूद है।

टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11/बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, एफएम रेडियो और 3.5 मिलीमीटर का ऑडियो जैक दिया गया है। यह AAC, AMR, AWB, MP3, OGG, WAV, DivX, XviD, MPEG4, VP8, H.263, और H.264 जैसे फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। टैबलेट को पावर देने के लिए मौज़ूद है 4600 एमएएच क्षमता वाली बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: alcatel, alcatel a3 10, alcatel tablet, alcatel launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »