10,000mAh बैटरी के साथ Oukitel RT1 टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

Oukitel RT1 रग्ड टैबलेट की कीमत $200 (लगभग 14,930 रुपये) है, जो कि टैब के 2 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत है। जैसे कि हमने बताया इस टैब में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं ब्लैक और ऑरेंज। टैब की सेल Aliexpress के जरिए शुरू होगी।

10,000mAh बैटरी के साथ Oukitel RT1 टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

ब्लैक और ऑरेंज कलर ऑप्शन के साथ आता है फोन

ख़ास बातें
  • Oukitel RT1 rugged tablet 10.1 इंच का डिस्प्ले मौजूद है
  • ऑकीटेल आरटी1 रग्ड टैबलेट में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है
  • टैब में 16MP कैमरा मौजूद है
विज्ञापन
Oukitel RT1 को कंपनी के रग्ड टैबलेट के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह टैब IP68 और IP69K सर्टिफाइड है, जो कि फोन को वाटर और डस्ट प्रूफ बनाता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें कंपनी ने फुल-एचडी डिस्प्ले दिया हुआ है। साथ ही टैब मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलती है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। वहीं, टैब की बैटरी 10,000 एमएएच की है, जिसके साथ कंपनी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देती है। खरीद के लिए आपको टैब में दो कलर ऑप्शन मिलेंगे।
 

Oukitel RT1 rugged tablet price

Oukitel RT1 रग्ड टैबलेट की कीमत $200 (लगभग 14,930 रुपये) है, जो कि टैब के 2 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत है। जैसे कि हमने बताया इस टैब में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं ब्लैक और ऑरेंज। टैब की सेल Aliexpress के जरिए शुरू होगी।
 

Oukitel RT1 rugged tablet Specifications

डुअल-सिम Oukitel RT1 रग्ड टैबलेट Android 11 पर काम करता है। इसमें 10.1 इंच का Full-HD (1200 x 1920 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, यह टैब ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा मौजूद है।

टैब में 10,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। जैस कि हमने बताया यह टैब आईपी68 और आईपी69के सर्टिफाइड है, जो कि इसे पानी की 1.5 मीटर की गहराई तक चालू रखता है। साथ ही यह IP69K सर्टिफाइड भी है, जो कि टैब को डस्ट प्रूफ भी बनाता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »