• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • X (Twitter) से डिलीट हुई दिसंबर 2014 से पहले पोस्ट हुई तस्वीरें, ये है कारण

X (Twitter) से डिलीट हुई दिसंबर 2014 से पहले पोस्ट हुई तस्वीरें, ये है कारण

सोशल मीडिया कंपनी एक सिक्योरिटी फीचर को हटाने की प्लानिंग कर रही है, जो यूजर्स को अन्य अकाउंट को ब्लॉक करने देती है।

X (Twitter) से डिलीट हुई दिसंबर 2014 से पहले पोस्ट हुई तस्वीरें, ये है कारण
ख़ास बातें
  • X से बड़ी संख्या में दिसंबर 2014 से पहले शेयर हुए मीडिया कंटेंट डिलीट हुए
  • कंपनी ने इस घटना को एक तकनीकी खराबी बताया
  • डिलीट हुए कंटेंट में प्रसिद्ध एलेन डिजेनरेस सेल्फी भी मौजूद थी
विज्ञापन
X (पहले Twitter) प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक स्थिति पैदा हो गई, जहां दिसंबर 2014 से पहले पोस्ट की गई ज्यादातर फोटो और पोस्ट अपने आप ही डिलीट हो गए। लोग अचानक हुई इस घटना से हैरान हो गए और यूजर्स के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। यह दरअसल में एक ग्लिच था, जिसने दिसंबर 2014 से पहले पोस्ट, जिनमें फोटो, वीडियो या अन्य फॉर्मेट के मीडिया कंटेंट शामिल थे, अचानक प्लेटफॉर्म से हट गए।

X में हाल ही में हड़कंप मच गया, जब बड़ी संख्या में दिसंबर 2014 से पहले के पोस्ट हुई तस्वीरें, वीडियो और अन्य फॉर्मेट की मीडिया फाइल्स अचानक डिलीट हो गईं। एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी ने इस घटना को एक तकनीकी खराबी बताया। इसमें विशेष रूप से वो ट्वीट्स प्रभावित हुए, जो दिसंबर 2014 से पहले शेयर हुए थे। द वर्ज की एक रिपोर्ट में बताया गया है डिलीट हुए कंटेंट में प्रसिद्ध एलेन डिजेनरेस सेल्फी भी मौजूद थी।

इतना ही नहीं, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की 2012 में फिर से चुनाव के बाद मिशेल ओबामा को गले लगाने की पॉपुलर फोटो भी अब प्लेटफॉर्म पर दिखाई नहीं दे रही है।

इससे अलग बता दें कि सोशल मीडिया कंपनी एक सिक्योरिटी फीचर को हटाने की प्लानिंग कर रही है, जो यूजर्स को अन्य अकाउंट को ब्लॉक करने देती है। इसके साथ ही मस्क ने एक और विवादास्पद कदम उठा लिटा है, क्योंकि इस खबर के समाने आने के बाद से यूजर्स के बीच गुस्सा बढ़ गया है।

X पर ब्लॉक फंक्शन यूजर्स को किसी अकाउंट को उनसे संपर्क करने, उनके पोस्ट देखने या उन्हें रीट्वीट आदि करने से प्रतिबंधित करने देता है।

मस्क ने प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में DM (डायरेक्ट मैसेज) का जिक्र करते हुए कहा, "डीएम को छोड़कर, ब्लॉक को 'फीचर' के रूप में हटाया जा रहा है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: X Twitter, Twitter, X Glitch, Elon Musk
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram आपके हाथ में दे रहा है फीड का कंट्रोल, अब खुद तय करो क्या देखना है और क्या नहीं
  2. Xiaomi लाई पोर्टेबल कॉफी मेकर, अब चलते-फिरते, कहीं भी लें कॉफी का मजा, सिंगल चार्ज में बनाएगी 400 कप! जानें कीमत
  3. गेमर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! इस प्लेटफॉर्म पर फ्री मिल रहे हैं कई महंगे गेम्स, Final Fantasy 16 भी शामिल
  4. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  6. लैपटॉप बैग में, Mouse जेब में! Logitech का नया Foldable Mouse हुआ लॉन्च
  7. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  8. बिना कोई ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें? जानें आसान तरीका
  9. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  10. देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »