• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Viral Video: Zomato डिलीवरी बॉय को काम के बीच नहीं मिला वक्त, बाइक पर ही खाने लगा खाना

Viral Video: Zomato डिलीवरी बॉय को काम के बीच नहीं मिला वक्त, बाइक पर ही खाने लगा खाना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को IAS अधिकारी अवनीश शरण ने भी शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए शरण लिखते हैं, "इस मौसम में इनका भी ख्याल रखें।" 

Viral Video: Zomato डिलीवरी बॉय को काम के बीच नहीं मिला वक्त, बाइक पर ही खाने लगा खाना

वीडियो को अबतक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है

ख़ास बातें
  • डिलीवरी एजेंट्स को समय पर डिलीवरी के लिए खराब मौसम का सामना करना पड़ता है
  • वीडियो में एक शख्स प्लास्टिक बैग से खाना खाता दिखाई दे रहा है
  • लोगों ने इमोशनल होकर डिलीवरी एजेंट्स से अच्छा बर्ताव करने की अपील की
विज्ञापन
भले ही फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप्स हमारी मार्केट से खरीदारी करने के झंझट को खत्म कर दिया है और हमारे  जीवन को आसान बना दिया है, लेकिन चंद मिनटों में डिलीवरी के वादों ने ऑर्डर डिलीवर करने वालों की मूसीबते बढ़ा दी हैं। डिलीवरी एजेंट्स को समय पर खाना पहुंचाने के लिए खराब मौसम और भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। एक के बाद एक ऑर्डर मिलना और उन्हें समय पर पहुंचाने की जिम्मेदारी के चलते कई बार डिलीवरी करने वाले को खाना खाने का वक्त नहीं मिलता है, जिसका जीता जागता उदाहरण वायरल हो रहा एक वीडियो है।

वीडियो में एक शख्स अपनी बाइक पर प्लास्टिक बैग रखकर उसमें से खाना खाता नजर आ रहा है। बाइक पर जोमैटो (Zomato) फूड बॉक्स लगा है, जिससे अंदाजा मिलता है कि शख्क Zomato डिलीवरी बॉय है। शख्स खाना खाते हुए इधर-उधर देख रहा है और वो जिस तरह से खाना खा रहा है उसे देखकर प्रतीत होता है कि वह काफी जल्दी में है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को IAS अधिकारी अवनीश शरण ने भी शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए शरण लिखते हैं, "इस मौसम में इनका भी ख्याल रखें।" 
 

वीडियो को अबतक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने वीडियो में भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "हमारा भोजन समय पर पहुंचाने के लिए, वे अक्सर भूखे रहते हैं या अपना भोजन छोड़ देते हैं। यह एक दुखद हकीकत है और ये दृश्य दिल को छू लेने वाले हैं।"

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "अगर पेट न होता तो भेंट न होता।" एक यूजर ने भावूक होकर लिखा, "ओह दुखद! मेहनतकश व्यक्ति को भूख भी लगती है तो ऐसे। कल से मैं अपने यहाँ डिलिवरी लेकर आने वाले हर व्यक्ति से पानी और खाना पूछने का प्रण लेता हूँ। शायद मेरे अकेले के करने से 2-4 लोग भी करना लगें।"

पिछले कुछ समय में प्रतियोगिता को देखते हुए Swiggy, Zomato, Grofers, Zepto, Big Basket जैसे फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप्स ने ऑर्डर को 30 मिनट से कम समय (कुछ ऐप्स 10 मिनट से कम का वादा करते हैं) में पहुंचाने का काम शुरू किया है, जिसका असर निश्चित तौर पर डिलीवरी करने वाले शक्ख के ऊपर पड़ता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »