• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Twitter फिर हुई डाउन! यूजर्स ने Elon Musk के मीम बनाकर दिए अजब गजब रिएक्शन!

Twitter फिर हुई डाउन! यूजर्स ने Elon Musk के मीम बनाकर दिए अजब-गजब रिएक्शन!

दिसंबर में यह दूसरी बार है जब ट्विटर लम्बे समय के लिए डाउन हो गई।

Twitter फिर हुई डाउन! यूजर्स ने Elon Musk के मीम बनाकर दिए अजब-गजब रिएक्शन!

Twitter डाउन होने पर यूजर्स ने एलन मस्क को लेकर बनाए अजब-गजब मीम्स

ख़ास बातें
  • अमेरिका में कई घंटों तक ट्विटर रही डाउन।
  • डेस्कटॉप साइट अचानक से लॉगआउट होने लगी।
  • इससे पहले 11 दिसंबर को भी ट्विटर अचानक से डाउन हो गया था।
विज्ञापन
Twitter बीते कुछ घंटों पहले फिर डाउन हो गया था। जिसके कारण अमेरिका में यूजर्स का खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अमेरिकी समयानुसार माइक्रोब्लॉगिंग साइट शाम 7.30 बजे डाउन हो गई और इसके कारण लगभग 10 हजार यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कुछ दिनों में यह दूसरी बार है जब ट्विटर इतने लम्बे समय के लिए डाउन हुआ है। इससे पहले 11 दिसंबर को ट्विटर डाउन हुआ था और भारत में भी यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। 

दिसंबर में यह दूसरी बार है जब ट्विटर लम्बे समय के लिए डाउन हो गई। सोशल मीडिया पर #TwitterDown ट्रेंड होने लगा। टेक्नोलॉजी ग्लिच ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector के मुताबिक, ट्विटर कुछ घंटे के लिए डाउन हो गई थी। यह समय 7.30PM ET बताया गया है। इस दौरान लगभग 10 हजार यूजर्स की ओर से ट्विटर डाउन होने की रिपोर्ट्स प्राप्त हुईं। द वर्ज की रिपोर्ट में कहा गया है कि 10.30PM ET तक भी ट्विटर डाउन ही रहा लेकिन उस वक्त तक रिपोर्ट्स की संख्या 10 हजार से कम होकर 1000 तक रह गई थी। अमेरिका में यूजर्स को इससे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पर यूजर्स ने भी चुटकी ली और अजब-गजब पोस्ट करने लगे। 
 
 

रिपोर्ट में कहा गया है कि डेस्कटॉप साइट अचानक से लॉगआउट होने लगी। जब इस पर दोबारा से लॉगइन करने की कोशिश की गई तो साइट केवल रिफ्रेश हो रही थी। इस पर लॉगइन, पासवर्ड के लिए कोई बॉक्स भी दिखाई नहीं दे रहा था। यह बार बार क्रैश हो रही थी एरर मैसेज दिखाई दे रहा था। हालांकि इस दौरान मोबाइल यूजर्स के लिए वेबसाइट कुछ मामलों में काम करती रही। 

इससे पहले 11 दिसंबर को भी ट्विटर अचानक से डाउन हो गया था। ट्विटर पर यूजर्स कई घंटे तक परेशान रहे। इसके खिलाफ लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर भी फूटा था। वहीं इससे एक दिन पहले यानि कि 10 दिसंबर को Google की Gmail Service भी डाउन हो गई थी। इसको लेकर भी यूजर्स का रोष सोशल मीडिया पर देखने को मिला था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »