जूते बनाने वाली कंपनी के ऐड ने जीता आनंद महिंद्रा का ‘दिल’, कही यह बात

आनंद महिंंद्रा के पोस्‍ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 17:35 IST
ख़ास बातें
  • बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया जूतों का ऐड
  • Nike कंपनी ने बनाया है ऐड
  • विज्ञापन की पंच लाइन में लिखा- 'दे कीप यू अलाइव'

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने जूते का एक विज्ञापन शेयर किया है।

Shoes Advertisement : बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा को कौन नहीं जानता। वह अक्सर लोगों के सही एफर्ट की तारीफ करते और अच्छे काम के लिए लोगों का हौसला बढ़ाते रहते हैं। अपने मेसेजेज से वह ना जाने कितने लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो किसी जूते का विज्ञापन है।
 
इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा यह शानदार है। जब कोई विज्ञापन अपने काम, अपने बिजनेस और फायदे से ऊपर उठकर कला से जुड़ जाता है। उन्होंने जिस विज्ञापन की तस्वीर शेयर की है, उसमें नाइकी कंपनी का नाम है। साथ ही बहुत ही महत्वपूर्ण एक पंच लाइन भी है।
Advertisement
दरअसल, आनंद महिंद्रा द्वार शेयर किए गए इस पोस्ट में आप देख सकते हैं कि जूतों का एक पेयर है, जिसके सिरे को जूते के लेस से बांधकर एक ऐसा आकार दिया गया है, जो देखने में एकदम इंसान के फेफड़ों जैसा लगता है। इसके नीचे पंच लाइन दी गई है कि ये आपको जीवित रखते हैं। मतलब जिस तरह इंसान के फेफड़े उन्हें सांस लेकर जीने में मदद करते हैं, वैसे ही जूते भी इंसान के जीवित रहने के लिए जरूरी हैं। जितनी सादगी और खूबसूरती से जूतों और उसकी पंच लाइन को जीवन से कनेक्ट किया गया है वह सराहनीय है।

अब जब इस ऐड को आनंद महिंद्रा ने शेयर किया, तो लोगों के भी इस पर खूब कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग इसकी प्रशंसा कर रहे हैं तो कुछ इसे सिर्फ विज्ञापन और ऐड बोलकर अपने-अपने विचार रख रहे हैं। आपको बता दें कि नाइकी, जूते बनाने वाली बड़ी कंपनियों में से एक है। अपने विज्ञापन को लेकर कंपनी सुर्खियों में बनी हुई है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.