• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • 3D प्रिंटर से बना दी जलेबी! आनंद महिंद्रा हुए हैरान, बोले मैं कुछ ज्यादा ही ...

3D प्रिंटर से बना दी जलेबी! आनंद महिंद्रा हुए हैरान, बोले- मैं कुछ ज्यादा ही ...

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के एक शख्स का वीडियो खूब चर्चा में है।

3D प्रिंटर से बना दी जलेबी! आनंद महिंद्रा हुए हैरान, बोले- मैं कुछ ज्यादा ही ...

पाकिस्तान में जलेबी बनाने वाला शख्स सोशल मीडिया पर इन दिनों बहुत चर्चा में है।

ख़ास बातें
  • इस बार उन्होंने एक अजब-गजब टेक्नोलॉजी वाला वीडियो शेयर किया है।
  • वीडियो में शख्स 3डी प्रिंटर से जलेबी बना रहा है।
  • आनंद महिंद्रा का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा के सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर वायरल हो जाते हैं। आनंद महिंद्रा हमेशा ही टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की तारीफ करते आए हैं। लेकिन इस बार उन्होंने एक अजब-गजब टेक्नोलॉजी वाला वीडियो शेयर किया है। पाकिस्तान के एक शख्स का ये वीडियो है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स ने टेक्नोलॉजी का ऐसा इस्तेमाल किया है कि आनंद महिंद्रा भी हैरान रह गए। आइए आपको बताते हैं कि कैसे इस शख्स के काम करने के तरीके से हर कोई हैरान है। 

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के एक शख्स का वीडियो खूब चर्चा में है। शख्स अपनी दुकान पर जलेबियां बना रहा है। लेकिन जलेबी बनाने का उसका तरीका इतना हाईटेक है कि देखने वाला देखता रह जाए। आनंद महिंद्रा ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शेयर किया है। हमेशा की तरह उनका ये पोस्ट वायरल हो रहा है। देखें ये पोस्ट- 

वीडियो पोस्ट में देखा जा सकता है कि शख्स अपनी दुकान पर एक मशीन के जरिए जलेबियां बना रहा है। लेकिन यह मशीन कोई जलेबी बनाने की आधुनिक मशीन नहीं है, बल्कि एक 3D प्रिंटर का नोजल है! जी हां, प्रिंटर के ही नोजल को इसने जलेबी उतारने की मशीन बना दिया। वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'मैं तकनीकी प्रेमी हूं। लेकिन मैं स्वीकार करता हूं कि 3डी प्रिंटर नोजल का उपयोग करके जलेबियां बनाते देखकर मेरे मन में मिक्स्ड फीलिंग आ रही हैं। जलेबी मेरी फवरेट हैं। लेकिन बाटर को मैंने हाथ से निचोड़ते हुए ही देखा है ... जो कि मेरे लिए एक कला है। मुझे लगता है कि मैंने जितना सोचा था मैं उससे कहीं अधिक पुराने जमाने का हूं।'

आनंद महिंद्रा का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इसे 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे। पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन भी खूब आ रहे हैं। इसे 14 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं, और 2 हजार से ज्यादा बरा इसे री-ट्वीट किया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »