• होम
  • सोशल
  • फ़ीचर
  • लड़खड़ाते ट्विटर को भारत दे सकता है नया जीवन: विशेषज्ञ

लड़खड़ाते ट्विटर को भारत दे सकता है नया जीवन: विशेषज्ञ

लड़खड़ाते ट्विटर को भारत दे सकता है नया जीवन: विशेषज्ञ
विज्ञापन
दस साल पुरानी माइक्रोब्लागिग वेबसाइट ट्विटर के उपयोगकर्ताओं की रफ्तार ठहर सी गई है और राजस्व में भारी गिरावट आ चुकी है। अब इसके खत्म होने की भविष्यवाणी की जाने लगी है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ट्विटर में अभी बहुत जान बाकी है और सैन फ्रांसिस्को की इस कंपनी को भारत में दोबारा जीवन मिल सकता है।

दुनिया भर में 310 करोड़ यूजर के साथ ट्विटर के भारत में करीब 2.3 करोड़ उपभोक्ता हैं। अब छह भारतीय भाषाओं में इस पर ट्वीट किया जा सकता है जिसमें हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी और तमिल शामिल है। कंपनी ने ना सिर्फ हिन्दी में हैशटैग जारी किया है बल्कि मराठी, संस्कृत, बंगाली, असमिया, पंजाबी, गुजराती, ओड़िया, तमिल, तेलेगु, मलयालम और कन्नड़ समेत नेपाली में भी हैशटैग बनाया जा सकता है।

कंपनी की वेबसाइट का कहना है कि वह उम्मीद करती है कि एक दिन ऐसा आएगा जब ट्विटर के ट्रेंड में भारतीय भाषाओं का बोलबाला होगा। अगर ट्विटर के प्रबंधक ऐसी उम्मीद करते हैं तो उन्हें भारत के विशाल उपभोक्ता आधार को जोड़ने के लिए ट्विटर को महज ब्रेकिंग न्यूज की वेबसाइट से बढ़ाकर संपूर्ण सोशल मीडिया के रूप में बदलना होगा। ऐसा विशेषज्ञों का मानना है।

लखनऊ के डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया रणनीतिकार अनूप मिश्रा का कहना है, "ट्विटर भारत की स्थानीय भाषाओं जैसे हिन्दी आदि के प्रयोक्ताओं को ध्यान में रखकर यहां के लिए अलग से सर्वर लगाने की योजना बना रही है। वे भारत से बहुत उम्मीद लगा रहे हैं। मैं समझता हूं कि ट्विटर धीरे से लेकिन मजबूती से आगे बढ़ रहा है और अगले एक-दो सालों में उनके प्रयोक्ताओं का आधार काफी बढ़ सकता है अगर वे भारत को शीर्ष प्राथमिकता दें।"

ग्लोबल मार्केटिंग कंस्लटेंसी फर्म गार्टनर के शोध निर्देशक विशाल त्रिपाठी के मुताबिक ट्विटर के अपने भारत के सक्रिय यूजर के आधार पर ध्यान देना चाहिए।

त्रिपाठी ने आईएएनएस को बताया, "ट्विटर के ज्यादातर यूजर निष्क्रिय हैं। मैंने हाल ही में पढ़ा कि 40 फीसदी ट्विटर यूजर कभी ट्वीट नहीं करते और केवल मशहूर हस्तियों को फॉलो करते हैं। उन्हें सक्रिय बनाने की जरूरत है और इसके लिए वेबसाइट पर विज्ञापनों के मुनाफे को यूजर के साथ बांटने की जरुरत है। इस तरीके से ही ट्विटर ब्रेकिंग न्यूज प्लेटफार्म से आगे बढ़ सकता है।"

हालांकि भारत में ट्विटर की राह आसान नहीं है। उसे लगातार तीन दिशाओं में आगे बढ़ना होगा। यूजर की संख्या बढ़ाना, विज्ञापनों से राजस्व के नए मॉडल तैयार करना और विविधतापूर्ण सामग्रियों को मुहैया कराना।

रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल नेटवर्किग की विशाल कंपनी फेसबुक ने पिछले छह महीनों में भारत में 1.3 करोड़ नए यूजर को जोड़ा है और इसके औसत यूजर 12.5 करोड़ हैं। वहीं, फोटो साझा करनेवाली प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के भी भारत में प्रयोक्ताओं की संख्या एक साल में दुगुनी हो चुकी है।

मार्केटिंग रिसर्च एंड कंस्लटिंग फर्म साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) के विश्लेषक कृष्णा मुखर्जी बताते हैं, "ट्विटर के लिए डराने वाली बात यह है कि फेसबुक उसे पीछे छोड़ रही है। फेसबुक ने ट्विटर से पहले अपने साइट पर वीडियो की शुरुआत की और ट्विटर ने इसे पकड़ा तब तक बहुत देर हो चुकी थी।"

वहीं, मिश्रा को उम्मीद है कि ट्विटर एक बार फिर आगे बढ़ेगी, "ट्विटर के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इस पर ट्रेंड होनेवाला टॉपिक समूची मीडिया में ट्रेंड करता है। मुझे लगता है कि ट्विटर को अपने लाखों नकली अकाउंट को हटाने पर जोर देना चाहिए जो उसके राजस्व में सेंध लगाते हैं।"

वे कहते हैं कि ट्विटर को भारत में क्षेत्रीय जरूरतों और सामग्रियों पर जोर देना चाहिए। फिलहाल ट्विटर पर केवल देश के हिसाब से यूजर के हिसाब से विज्ञापन आते हैं। उसे स्थानीय आधार पर विज्ञापन देने चाहिए।

ट्विटर की सबसे खासियत किसी ट्रेंडिग मुद्दे पर लोगों को जोड़ना है। उसे अपनी इसी खासियत को लाभ में बदलना होगा खासतौर से ऐसे माहौल में जब उपभोक्ताओं की जरूरतें तेजी से बदल रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , twitter user, twitter, india
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  8. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »