Facebook वीडियो के लिए ला रहा है Youtube जैसा 'Watch Later' फीचर

Facebook वीडियो के लिए ला रहा है Youtube जैसा 'Watch Later' फीचर
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक (Facebook) पर हर रोज शेयर किए जाने वाले और देखे जाने वाले वीडियो की संख्या चार अरब से भी ऊपर चली गई है। वास्तव में वीडियो Facebook पर सर्वाधिक इस्तेमाल होने वाला कंटेट बन चुका है। 'Techcrunch' के मुताबिक, Facebook अब अपने इस फीचर का और भी विस्तार करना चाहता है।

Facebook ने वीडियो सामग्री के लिए एक नया बटन 'वाच लेटर (Watch Later)' शुरू किया है, जो वीडियो पर माउस ले जाने पर ऊपरी दाहिने कोने पर दिखाई देगा।

इस बटन को क्लिक कर Facebook यूजर उस वीडियो को सेव कर बाद में कभी भी देख सकते हैं। वीडियो कंटेंट वेबसाइट यूट्यूब (Youtube) ने यह सुविधा पहले से दे रखी है।

सेव की हुई स्टोरी या अन्य लिंकों की ही तरह वाच लेटर बटन दबाते ही वह वीडियो भी आपके 'सेव्ड' फोल्डर में चला जाएगा, जो आपके डेस्कटॉप के बाएं कॉलम में तथा मोबाइल के 'मोर (more)' मेन्यू में दिखाई देगा।

Facebook यूजर जब किसी वीडियो पर माउस ले जाएंगे तो ऊपरी दाहिने कोने में सफेद रंग में लिखा हुआ 'Watch Later' बटन दिखाई देगा।

facebook_watch_later_screenshot

Facebook इसके जरिए अपने यूजर्स को अधिक से अधिक समय सर्फ करते हुए व्यतीत करवाना चाहता है, ताकि वे अपने मित्रों द्वारा पोस्ट किए गए कंटेंट को अधिक से अधिक साझा कर पाएं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »