फेसबुक का इंस्टेंट आर्टिकल्स फ़ीचर भारत में लॉन्च

फेसबुक का इंस्टेंट आर्टिकल्स फ़ीचर भारत में लॉन्च
विज्ञापन
फेसबुक ने एंड्रॉयड डिवाइस के लिए अपना इंस्टेंट आर्टिकल्स फ़ीचर पेश कर दिया है। इस सोशल मीडिया साइट ने कंटेंट के लिए भारत में पांच पब्लिशर्स के साथ समझौता किया है। आपको बता दें कि इंस्टेंट आर्टिकल्स फ़ीचर को सबसे पहले अक्टूबर में आईफोन यूज़र के लिए उपलब्ध कराया गया था। इस दौरान एंड्रॉयड ऐप का बीटा वर्ज़न भी उपलब्ध कराया गया था और अब इसे धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है।

सीधे फेसबुक पर आर्टिकल पब्लिश करके, न्यूज कंपनियों को उम्मीद है कि उनके कंटेंट की पहुंच सोशल नेटवर्किंग सर्विस पर पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर हो जाएगी, खासकर मोबाइल डिवाइस पर। इसके अलावा कंटेंट लोड होने के टाइम में भी सुधार आएगा। यानी यूज़र के तौर पर न्यूज़ कंटेंट को पढ़ने के लिए आपको अब फेसबुक ऐप से बाहर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

फेसबुक इस फीचर के जरिये कंटेंट को अपने सर्वर पर होस्ट करेगा। ऐसा करने से मोबाइल डिवाइस पर आर्टिकल पुराने मॉड्यूल की तुलना में ज्यादा तेजी से अपलोड होंगे। सैद्धांतिक तौर पर यह एक बेहतरीन आइडिया है। क्योंकि 2जी नेटवर्क पर भी यूज़र के लिए कंटेंट उपलब्ध होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

दूसरी तरफ, फेसबुक इंटरनेट का गेटकीपर बन जाएगा। कई जानकारों ने फेसबुक के इंस्टेंट आर्टिकल्स प्रोग्राम को लेकर शंका जताई है।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस फीचर को न्यूयॉर्क टाइम्स, गार्जियन, बीबीसी न्यूज़ और बिल्ड जैसे ब्रांड का साथ मिला है। भारत में द क्विंट, आज तक, हिंदुस्तान टाइम्स,  इंडिया टुडे और द इंडियन एक्सप्रेस के कंटेंट इस प्रोग्राम पर नज़र आएंगे। फेसबुक फिलहाल यूज़र द्वारा इन कंटेंट के इस्तेमाल के तरीकों पर नज़र रखेगा, फिर 2016 में इस प्लेटफॉर्म को अन्य मीडिया ब्रांड के लिए भी खोला जाएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »