नए यूज़र को आधार वाला नाम इस्तेमाल करने को कह रहा है Facebook, लेकिन...

फेसबुक नए यूज़र को अकाउंट खोलने के लिए आधार कार्ड इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रहा है। घबराइए मत! फेसबुक ने अपने अकाउंट को आधार नंबर से जोड़ने की कोई योजना नहीं बनाई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2017 15:13 IST
ख़ास बातें
  • इसे फर्जी प्रोफाइल पर रोक-थाम लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है
  • नया अकाउंट बनाते वक्त 'name as per Aadhaar' का सुझाव दिया जा रहा है
  • मोबाइल पर नया अकाउंट खोलते वक्त अभी हर यूज़र को नहीं मिल रहा है मैसेज
फेसबुक नए यूज़र को अकाउंट खोलने के लिए आधार कार्ड इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रहा है। घबराइए मत! फेसबुक ने अपने अकाउंट को आधार नंबर से जोड़ने की कोई योजना नहीं बनाई है। बल्कि यह सोशल मीडिया कंपनी यूज़र को आधार की तरह फेसबुक प्रोफाइल में भी पूरा नाम इस्तेमाल करने के लिए कह रही है। अभी इसकी टेस्टिंग ही चल रही है। दरअसल, फेसबुक के इस कदम को फर्जी प्रोफाइल पर रोक-थाम लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि भारत में फेसबुक को करीब 24 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं। यूज़र की संख्या के हिसाब से भारत, अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।

फेसबुक की मोबाइल साइट पर जब यूज़र नया अकाउंट बनाते हैं तो उस वक्त 'name as per Aadhaar' का सुझाव दिया जा रहा है। दरअसल, इस टेस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी रेडिट और ट्विटर के कुछ यूज़र ने दी। गौर करने वाली बात है कि फेसबुक मोबाइल साइट पर नया अकाउंट खोलते वक्त अभी हर यूज़र को यह मैसेज नहीं मिल रहा है। हमने भी अकाउंट खोलने की कोशिश की लेकिन हमें यह मैसेज नहीं मिला।
 

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को बताया, "हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यूज़र उसी नाम का इस्तेमाल करें, जिनसे उन्हें पहचाना जाता है, ताकि दोस्तों और परिवार के सदस्यों से जुड़ना आसान रहे। अभी छोटे स्तर पर इसकी टेस्टिंग चल रही है। हम यूज़र को आधार कार्ड वाले ही नाम को इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह वैकल्पिक सुझाव है। आधार कार्ड वाले ही नाम को इस्तेमाल करना अनिवार्य बिल्कुल नहीं है।"

मोबाइल पर फेसबुक साइट इस्तेमाल करने वालों की संख्या बहुत कम है। इन यूज़र को ही अभी यह मैसेज दिया जा रहा है। प्रवक्ता ने ज़ोर देकर कहा है कि नाम को आधार की तरह लिखना अनिवार्य नहीं है। वैसे, फेसबुक यही चाहता है कि यूज़र अपने वास्तविक नाम का ही इस्तेमाल करें।
Advertisement

साफ कर दें कि फेसबुक द्वारा सिर्फ आधार पर दिए गए नाम को इस्तेमाल करने को कहा जा रहा है। इसके अलावा आधार संबंधित कोई और जानकारी नहीं मांगी जा रही है। ऐसे में आधार से संबंधित प्राइवेसी के उल्लंघन का कोई सवाल नहीं उठता। वैसे, हम आम तौर पर ऐप या इन सेवाओं से संबंधित प्रक्रिया के बारे में रिपोर्ट नहीं करते हैं। लेकिन प्राइवेसी और आधार से जुड़े विवाद को देखते हुए फेसबुक का यह कदम सार्वजनिक करना ज़रूरी समझा गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aadhaar, Aadhaar card, Facebook, Facebook Aadhaar, India, Internet, social
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.