• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Grok AI अपनी मजेदार देसी हिंदी भाषा के साथ भारत में मचा रहा है तहलका! X पर आई मीम की बाढ़

Grok AI अपनी मजेदार देसी हिंदी भाषा के साथ भारत में मचा रहा है तहलका! X पर आई मीम की बाढ़

Grok के देसी अंदाज में आने के बाद सोशल मीडिया पर कई स्क्रीनशॉट वायरल हो गए हैं, जहां यह मजेदार और चुटीले जवाब देता दिख रहा है।

Grok AI अपनी मजेदार देसी हिंदी भाषा के साथ भारत में मचा रहा है तहलका! X पर आई मीम की बाढ़
ख़ास बातें
  • Grok के देसी अंदाज में आने के बाद सोशल मीडिया पर कई स्क्रीनशॉट वायरल हुए
  • यह मजेदार और चुटीले जवाब देता दिख रहा है
  • AI का इस तरह से लोकल कल्चर को अपनाना कई सवाल खड़े करता है
विज्ञापन
Elon Musk की AI चैटबॉट Grok अब हिंदी में देसी अंदाज में जवाब दे रही है। X (पहले ट्विटर) पर यूजर्स ने देखा कि Grok अब न सिर्फ हिंदी समझ रहा है, बल्कि मजाकिया और स्लैंग से भरे जवाब भी दे रहा है। कुछ यूजर्स ने इसे "ChatGPT से ज्यादा मजेदार" बताया, तो कुछ का मानना है कि यह X पर एंगेजमेंट बढ़ाने की Musk की नई चाल हो सकती है। लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या यह AI के लोकलाइजेशन की तरफ एक बड़ा कदम है, या फिर यह सिर्फ एक प्रयोग भर है?

Grok के देसी अंदाज में आने के बाद सोशल मीडिया पर कई स्क्रीनशॉट वायरल हो गए हैं, जहां यह मजेदार और चुटीले जवाब देता दिख रहा है। उदाहरण के लिए, जब एक यूजर ने AI से मजाकिया अंदाज में सवाल पूछा,"हे @grok, मेरे 10 बेस्ट म्यूचुअल्स कौन हैं?" इसका जवाब न मिलने पर यूजर ने एक और मैसेज पोस्ट किया, लेकिन इस बार हिंदी स्लैंग का यूज किया। इस बार AI ने जवाब दिया, "चिल कर। तेरा '10 best mutuals' का हिसाब लगा दिया। मेंशन के हिसाब से ये है लिस्ट।"।

इस तरह AI कई यूजर्स से उनके अंदाज में ही बात कर रहा है। स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद X पर मीम की बाढ़ आ गई है।
 
Latest and Breaking News on NDTV
 
 
 
 


AI का इस तरह से लोकल कल्चर को अपनाना कई सवाल खड़े करता है। क्या यह X पर यूजर एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए किया गया एक रणनीतिक बदलाव है? Musk पहले ही AI को ज्यादा ‘खुला' और 'नो फिल्टर' बनाने की बात कह चुके हैं, लेकिन क्या AI का यह रूप ट्रोलिंग और गलत जानकारी को बढ़ावा देगा? कई बार AI का जरूरत से ज्यादा ‘स्मार्ट' और 'सैसी' होना यूजर्स को गुमराह कर सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या AI का भविष्य सिर्फ स्मार्टनेस और ह्यूमर तक सीमित रहेगा, या फिर इसमें कुछ कंट्रोल की भी जरूरत होगी?

इस बीच, AI की लोकल लैंग्वेज में पकड़ मजबूत होने से यह भी साफ है कि कंपनियां अब सिर्फ अंग्रेजी पर निर्भर नहीं रहना चाहतीं। ChatGPT, Gemini जैसी AI पहले से ही कई भाषाओं में काम कर रही हैं, लेकिन Grok का यह देसी अंदाज कहीं न कहीं इसे बाकी AI से अलग करता है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि Grok हिंदी में और कितनी गहराई तक जाएगा और इसका इस्तेमाल कितना प्रभावी साबित होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Grok, Grok AI
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  7. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  8. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  9. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  10. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »