• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • भारतीय के नाम की मजाक बनाना इस कनाडाई कंपनी को पड़ा भारी, चुकाने पड़े 10 हजार डॉलर

भारतीय के नाम की मजाक बनाना इस कनाडाई कंपनी को पड़ा भारी, चुकाने पड़े 10 हजार डॉलर

यूजर के अनुसार, खरीदने के सिर्फ दो महीने के भीतर उसकी मैकबुक की स्किन का रंग बदल गया और उसने dbrand से यह शिकायत X पर की।

भारतीय के नाम की मजाक बनाना इस कनाडाई कंपनी को पड़ा भारी, चुकाने पड़े 10 हजार डॉलर
ख़ास बातें
  • एक यूजर ने X पर dbrand से अपनी MacBook स्किन को लेकर एक शिकायत की
  • कंपनी ने ट्वीट पर यूजर के उपनाम का मजाक बनाया
  • आलोचनाओं के बाद कंपनी ने यूजर ने माफी मांगी और उसे 10 हजार डॉलर दिए
विज्ञापन
एक कनाडाई कंपनी को, जो मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज के लिए स्किन बनाती है, सोशल मीडिया पर एक भारतीय शख्स का मजाक बनाना भारी पड़ गया। हम यहां मोबाइल स्किन के लिए पॉपुलर ब्रांड, dbrand की बात कर रहे हैं, जिसने हाल ही में X पर अपने ही एक यूजर के सरनेम का मजाक बनाया। मजाक बनाना कंपनी को इतना भारी पड़ गया कि उसे बाद में लोगों से माफी मांगनी पड़ी और साथ ही क्षतिपूर्ति के नाम पर यूजर को 10,000 डॉलर भी दिए। चलिए पूरा मामला जानते हैं।

यह सब तब शुरू हुआ जब X यूजर भुवन चित्रांश (Bhuwan Chitransh) ने अपने MacBook पर लगी dbrand स्किन को लेकर प्लेटफॉर्म पर एक शिकायत व्यक्त की और कंपनी ने उसका समाधान मांगा। यूजर के अनुसार, खरीदने के सिर्फ दो महीने के भीतर उसकी मैकबुक की स्किन का रंग बदल गया। चित्रांश ने मैकबुक स्किन की एक फोटो शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, "@dbrand से इस स्किन को कुछ महीने पहले खरीदा था। सिर्फ 2 महीने के बाद यह वही रंग नहीं है। मुझे क्या करना चाहिए?"

इसके जवाब में कनाडाई कंपनी, जो अकसर सोशल मीडिया पर अपने यूजर्स का मजाक बनाते दिखाई देती है, ने भुवन के सरनेम, यानी Chitransh का मजाक उड़ाते हुए लिखा, "आपका अंतिम नाम मूल रूप से बकवास है, गंभीर हो जाएं।" (Your last name is basically shit rash, be serious)
 

बस फिर क्या था, dbrand का यह आपत्तिजनक बयान माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर वायरल हो गया और यूजर्स के बीच नाराजगी फैल गई। एक यूजर ने लिखा, "यह मेरे लिए आश्चर्यजनक है कि पूर्ण रूप से वयस्क कैसे सोचते हैं कि 2024 में नस्लवाद अभी भी ठीक है। बड़े हो जाओ, सामान्य शालीनता को समझने के लिए आपको अल्पसंख्यक होने की जरूरत नहीं है।" वहीं, दूसरे ने रिप्लाई किया, "तुमने यहां पूरी तरह से सीमा लांघ दी है, दोस्त, इससे वापस नहीं लौटा जा सकता।" एक तीसरे यूजर ने तो धमकी ही दे डाली और लिखा, "अच्छा नहीं है। एक विदेशी नाम और 1 अरब से अधिक लोगों के मार्केट का मजाक उड़ाना जो शायद अब कभी भी आपके प्रोडक्ट नहीं खरीदेंगे।"

इसके बाद dbrand लाइन पर आते दिखाई दी और उसने स्पष्ट किया कि ग्राहक सहायता प्रदान करने के बाद उसने उस व्यक्ति के नाम का मजाक उड़ाया। अपने रिप्लाई में कंपनी ने लिखा, "सुधार: हमने ग्राहक सहायता के बाद उसके नाम का मजाक उड़ाया।" हालांकि, इसके बाद भी यूजर्स की नाराजगी रुकी नहीं और सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट्स का सिलसिला जारी रहा।

इसके बाद, dbrand ने एक और ट्वीट किया और उसके द्वारा "बड़ी गड़बड़ी" होने की बात मानी और ग्राहक से सीधे माफी मांगी है। कनाडाई कंपनी ने सद्भावना के तौर पर भारतीय यूजर को 10,000 डॉलर (करीब 8.33 लाख रुपये) की पेशकश भी की।
 

इसके अलावा, डीब्रांड ने दोहराया कि वे एक दशक से अधिक समय से सोशल मीडिया पर "ग्राहकों का मजाक उड़ा रहे हैं" और कहा "हम रुकने वाले नहीं हैं, लेकिन हो सकता है कि अगली बार आप ही हों जिसे 10,000 डॉलर मिलेंगे।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: dbrand, dbrand and Bhuwan Chitransh
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  5. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  6. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  7. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  8. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »