• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • आनंद महिंद्रा को पसंद आया 'टोर्नेडो ऑमलेट', शेयर किया वीडियो, कहा "मैं भी बनाउंगा!"

आनंद महिंद्रा को पसंद आया 'टोर्नेडो ऑमलेट', शेयर किया वीडियो, कहा "मैं भी बनाउंगा!"

आनंद महिंद्रा द्वारा X पर शेयर किए गए एक वीडियो में ऑमलेट बनता हुआ नजर आ रहा है। ऑमलेट काफी हद तक एक पारंपरिक ऑमलेट जैसा ही लगता है, लेकिन इसे बनाने का तरीका थोड़ा अतरंगी है।

आनंद महिंद्रा को पसंद आया 'टोर्नेडो ऑमलेट', शेयर किया वीडियो, कहा
ख़ास बातें
  • महिंद्रा द्वारा X पर शेयर किए गए वीडियो में ऑमलेट बनता हुआ नजर आ रहा है
  • इसे बनाने का तरीका थोड़ा अतरंगी है
  • इस ऑमलेट में दो चॉपस्टिक और एक अच्छे स्किल की जरूरत होती है
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहने वाले उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अकसर लोगों के कौशल को सराहते हुए या अनूठे वीडियो को शेयर करते हुए दिखाई देते हैं। उनका ऐसा ही एक हालिया पोस्ट खाने को लेकर है, जिससे पता चलता है कि वे एक खास तरह के 'ऑमलेट' के दिवाने हो गए हैं। इसे 'टॉर्नेडो ऑमलेट' कहते है। चलिए जानते हैं कि इस ऑमलेट में ऐसा क्या खास है, जिसके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन भी फैन हो गए हैं।

आनंद महिंद्रा द्वारा X पर शेयर किए गए एक वीडियो में ऑमलेट बनता हुआ नजर आ रहा है। ऑमलेट काफी हद तक एक पारंपरिक ऑमलेट जैसा ही लगता है, लेकिन इसे बनाने का तरीका थोड़ा अतरंगी है। इस ऑमलेट में दो चॉपस्टिक और एक अच्छे स्किल की जरूरत होती है। श्री महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए एक छोटे क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शख्स नॉन-स्टिक पैन में मक्खन डालता है और फिर अंडे का घोल डाल देता है।

असली खेल यही से शुरू होता है, जब वह शख्स मिक्स्चर के पकने के साथ उसे चॉपस्टिक्स के जरिए घुमाने लगता है। इससे ऑमलेट टॉर्नेडो (बवंडर) के समान लगता है। फिर वह शख्स ऑमलेट को कुछ सेकंड के लिए छोड़ देता है और एक प्लेट में परोस देता है।
 

X पर 10.8 मिलियन फॉलोअर्स रखने वाले आनंद महिंद्रा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "'टॉर्नेडो ऑमलेट' को नमस्ते कहें।" एक शेफ के रूप में मेरा कौशल नाश्ते और दोपहर के भोजन तक ही सीमित है। लेकिन यह मेरे प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान देगा... शानदार। और बहुत सरल। मैं रसोई की ओर जा रहा हूं... रुको... चॉपस्टिक कहां हैं?"

शेयर किए जाने के बाद से उनके पोस्ट को चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 4.5 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है।

कई यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं, जिनमें से एक यूजर ने लिखा, "वाह! यह भोजन से भी बढ़कर कला का एक शानदार नमूना है।" एक अन्य ने कहा, "सर आइए एक पारस्परिक फूड व्यवसाय शुरू करें। आप नॉनवेज बनाओगे, मैं सब्जी बनाऊंगा।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »