• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • आनंद महिंद्रा ने पूरा किया अपना वादा! इस भारतीय खिलाड़ी के पैरंट्स को गिफ्ट की इलेक्ट्रिक कार

आनंद महिंद्रा ने पूरा किया अपना वादा! इस भारतीय खिलाड़ी के पैरंट्स को गिफ्ट की इलेक्ट्रिक कार

प्रगनानंद FIDE विश्वकप के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे, जो भारत के लिए बड़ी उपलब्‍ध‍ि थी।

आनंद महिंद्रा ने पूरा किया अपना वादा! इस भारतीय खिलाड़ी के पैरंट्स को गिफ्ट की इलेक्ट्रिक कार

Photo Credit: @rpraggnachess

गिफ्ट में इलेक्‍ट्र‍िक कार की तस्‍वीरें प्रगनानंद ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर शेयर की हैं।

ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट की कार
  • आर प्रगनानंद के पैरंट्स को दी कार
  • पिछले साल किया वादा निभाया
विज्ञापन
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह मनोरंजक और प्रेरणादायी पोस्‍ट शेयर करते हैं। आनंद महिंद्रा को उनकी दरियाद‍िली के लिए जाना जाता है। उन्‍होंने पिछले साल भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रगनानंद (R. Praggnanandhaa) के परिवार को एक XUV400 गिफ्ट में देने का ऐलान किया था। प्रगनानंद FIDE विश्वकप के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे, जो भारत के लिए बड़ी उपलब्‍ध‍ि थी। मंगलवार को प्रगनानंद ने आनंद महिंद्रा का शुक्रि‍या करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि उनके पैरंट्स को इलेक्ट्रिक कार तोहफे में मिल गई है। 

चेस वर्ल्‍ड कप फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी प्रगनानंद ने उनके पैरंट्स को मिले गिफ्ट के लिए आनंद महिंद्रा को धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर एक पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा कि एक्सयूवी 400 मिल गई। मेरे माता-पिता बहुत खुश हैं। आनंद महिंद्रा सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
 

आनंद महिंद्रा ने X पर एक ट्वीट का जवाब देते हुए बहुत पहले लिखा था (अनुवादित) "कई लोग मुझसे @rpragchess को एक थार उपहार में देने का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन मेरे पास एक और आइडिया है... मैं माता-पिता को अपने बच्चों को शतरंज से परिचित कराने और इस सेरेब्रल गेम को आगे बढ़ाने में उनका सपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहूंगा।" 

उन्होंने लिखा था (अनुवादित) कि यह खेल इलेक्ट्रिक वीकल की तरह ही हमारे ग्रह के बेहतर भविष्य के लिए एक निवेश है। मुझे लगता है कि हमें @rpragchess के माता-पिता नागलक्ष्मी और रमेशबाबू को एक XUV4OO EV गिफ्ट में देनी चाहिए। 

बहरहाल अब आनंद महिंद्रा ने अपना वादा पूरा कर दिया है। गिफ्ट में इलेक्‍ट्र‍िक कार की तस्‍वीरें प्रगनानंद ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर शेयर की हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Anand Mahindra, Mahindra XUV 400 EV, Praggnanandhaa
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  6. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  7. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  8. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  9. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  10. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »