• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का 117 साल में निधन, रिसर्चर्स ने स्‍टडी कर ढूंढा था उनकी लंबी उम्र का राज

दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का 117 साल में निधन, रिसर्चर्स ने स्‍टडी कर ढूंढा था उनकी लंबी उम्र का राज

World oldest person died : मोरेरा के ब्‍लड में फैट और शुगर का स्‍तर कम था। साथ ही उनकी कोशिकाएं भी औसत व्‍यक्ति की तुलना में धीरे-धीरे बूढ़ी हो रही थीं।

दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का 117 साल में निधन, रिसर्चर्स ने स्‍टडी कर ढूंढा था उनकी लंबी उम्र का राज

Photo Credit: Wikimedia Commons

मारिया ब्रान्यास मोरेरा का 117 साल की उम्र में निधन। पिछले साल बनी थीं दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान।

ख़ास बातें
  • दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का निधन
  • 117 साल में चल बसीं मारिया ब्रान्यास मोरेरा
  • रिसर्चर्स ने उनकी आनुवंशिकी और जीवनशैली को स्‍टडी किया था
विज्ञापन
World oldest person died : दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान (महिला) मारिया ब्रान्यास मोरेरा (Maria Branyas Morera) का 117 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले साल ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ऑफ‍िशियली यह ऐलान किया था कि मोरेरा दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं। उनसे पहले यह तमगा लुसिले रैकोन (Lucile Racon) को मिला था, जिन्हें दुनिया सिस्टर आंद्रे के नाम से भी जानती है। सिस्‍टर आंद्रे की मौत 118 साल में हुई थी। उस हिसाब से मोरेरा एक साल पहले गुजर गईं। हालांकि अपनी मौत के दौरान वह इस दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान थीं। 

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, मारिया ब्रान्यास मोरेरा की लंबी उम्र ने रिसर्चर्स का ध्‍यान भी खींचा था। द न्‍यू यॉर्क टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है कि रिसर्चर्स ने उनकी आनुवंशिकी और जीवनशैली को स्‍टडी किया था। उनकी आदतों को देखा था। 
 

ब्‍लड में फैट और शुगर था कम 

रिसर्चर्स ने अपनी स्‍टडी में पाया था कि मोरेरा के ब्‍लड में फैट और शुगर का स्‍तर कम था। साथ ही उनकी कोशिकाएं भी औसत व्‍यक्ति की तुलना में धीरे-धीरे बूढ़ी हो रही थीं। 
 

19 अगस्‍त को ली आखिरी सांस 

मोरेरा का जन्‍म 4 मार्च 1907 को सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। उनके परिवार ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्‍ट में मोरेरा के निधन का ऐलान किया। बताया कि 19 अगस्‍त को उन्‍होंने आखिरी सांस ली। वह करीब 20 साल से एक नर्सिंग होम में रह रही थीं। कुछ वक्‍त पहले अपने पर‍िवार से बातचीत में उन्‍होंने कहा था कि अब वह कमजोर महसूस करने लगी हैं और जानती हैं कि उनका वक्‍त अब खत्‍म होने वाला है। 
 

कॉफी और दही खूब खाती थीं! 

रिपोर्ट के अनुसार, मोरेरा ने कहा था कि एक दिन मैं यहां से चली जाऊंगी। मैं फिर कभी कॉफी नहीं पीऊंगी, दही नहीं खाऊंगी, न ही अपने कुत्ते को सहलाऊंगी। मैं अपनी यादें भी छोड़ जाऊंगी और इस शरीर में मेरा अस्तित्व खत्‍म हो जाएगा। उस दिन का मुझे नहीं पता, लेकिन वह दिन बहुत करीब है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »