जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप के लेंस में ‘नमक’ क्‍यों? नासा ने बताई वजह

जेम्स वेब टेलिस्कोप एक नहीं, बल्कि तीन तरह के सॉल्‍ट लेंस का इस्तेमाल करता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जनवरी 2022 12:11 IST
ख़ास बातें
  • James Webb Telescope ने अपने सभी अहम डिप्‍लॉयमेंट्स पूरे कर लिए हैं
  • नासा 74,100 करोड़ रुपये की इस ऑब्‍जर्वेट्री के बारे में तथ्‍य बता रही है
  • इनमें कुछ लेंस शामिल हैं, जो नमक से बने हैं

हम जो नमक खाते हैं, वह सोडियम क्लोराइड है। इसके अलावा भी नमक कई प्रकार का होता है।

Photo Credit: Nasa

नासा (NASA) के जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप (James Webb Telescope) ने अपने सभी अहम डिप्‍लॉयमेंट्स पूरे कर लिए हैं। इसके तहत टेलीस्‍कोप के सनशील्ड और सेकेंडरी मिरर को उनकी जगह पर सेट किया जा चुका है। अब यह ऑब्‍जर्वेट्री ‘कूलिंग पीरियड' में दाखिल हो गई है। ऐसे में नासा 74,100 करोड़ रुपये की इस ऑब्‍जर्वेट्री के बारे में कुछ दिलचस्‍प तथ्‍य शेयर कर रही है। इनमें कुछ लेंस शामिल हैं, जो नमक से बने हैं। सवाल यह है कि इस इन्फ्रारेड टेलीस्कोप को ‘नमकीन' लेंस की जरूरत क्यों है? टेलीस्कोप पर काम कर रहे वैज्ञानिकों ने एक नए वीडियो के जरिए बताया है कि इस ऑब्‍जर्वेट्री के लिए नमक क्यों महत्वपूर्ण है। खास बात यह भी है कि जेम्स वेब टेलिस्कोप एक नहीं, बल्कि तीन तरह के सॉल्‍ट लेंस का इस्तेमाल करता है।

लेंस कई तरह के हैं। मिरर्स यानी दर्पण, परावर्तक (reflective) लेंस होते हैं। यह लाइट को मोड़ते हैं। जबक‍ि ट्रांसमिसिव लेंस रोशनी को उनके माध्यम से गुजरने देते हैं। जेम्स वेब टेलीस्‍कोप के लिए इन्फ्रारेड लाइट, ‘दृश्य प्रकाश' (visible light) से अलग तरह से व्यवहार करती है और इस ऑब्‍जर्वेट्री के लिए अहम भूमिका निभाती है। अहम बात यह है कि‍ ग्‍लास, इन्फ्रारेड लाइट को अवशोषित करता है, लेकिन नमक नहीं करता।
नासा के वीडियो में बताया गया है कि नमक खाने में इस्‍तेमाल होने से भी ज्‍यादा उपयोगी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, नमक एक पॉजिट‍िव चार्ज एलिमेंट और निगेटिवली चार्ज हैलाइड का संयोजन है। हम जो नमक खाते हैं, वह सोडियम क्लोराइड है। इसके अलावा भी नमक कई प्रकार का होता है। जैसे- लिथियम फ्लोराइड, बेरियम फ्लोराइड और जिंक सेलेनाइड।

हालांकि लंबे समय तक काम करने के दौरान इन लेंसों को अंतरिक्ष मलबे से भी खतरा है। इनमें माइक्रोमीटरोइड्स भी शामिल हैं।
Advertisement

नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के वैज्ञानिक मिशेल थेलर ने एक लाइवस्ट्रीम के दौरान कहा कि छोटे उल्कापिंडों से छोटे असर पड़ना तय है। हालांकि नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह टेलीस्‍कोप 10 साल तक चलने वाला है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए उसके पास योजनाएं हैं।

सनशील्ड की पांच परतें न केवल टेलीस्‍कोप को गर्मी, बल्कि धूल और मलबे से भी बचाती हैं। हालांकि छोटा उल्कापिंड किसी भी तरफ से आ सकता है और दूरबीन के किसी भी हिस्से को नुकसान पहुंचा सकता है। 
Advertisement

नासा ने 25 दिसंबर को जेम्स वेब को लॉन्च किया था। वह पिछले दो हफ्तों से इसे अंतरिक्ष में सेट कर रहा है। इसे अपने अहम डिप्लॉयमेंट पूरे कर लिए हैं। जेम्स वेब अब तक का बनाया गया सबसे बड़ा टेलीस्‍कोप है। इसका मकसद खगोलविदों को सफल खोजों में मदद करना है। यह प्रोजेक्‍ट NASA, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी ने मिलकर शुरू किया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.