भारत के शुभांशु शुक्ला कब जाएंगे अंतरिक्ष में? मिशन में हो रही देरी! Nasa ने दी बड़ी जानकारी

Axiom Space Mission : जरूरी इंटरएजेंसी अप्रूवल प्रोसेस की वजह से एक्सिओम स्पेस (Axiom Space) का अगला एस्‍ट्रोनॉट मिशन कई महीनों की देरी से लॉन्‍च होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 अगस्त 2024 12:21 IST
ख़ास बातें
  • शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन में देरी हो सकती है
  • यह अगले साल लॉन्‍च हो सकता है
  • इंटरएजेंसी अप्रूूवल को नासा ने बताया देरी की वजह

Ax-4 नाम के मिशन को इस साल अक्टूबर से पहले लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया था।

Axiom Space Mission : भारत के शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की उड़ान कब भरेंगे? यह सवाल सभी के मन में है। भारत सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, लेकिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (nasa) के पोस्‍ट ने अगले साल मिशन लॉन्‍च होने की जानकारी दी है। बताया है कि जरूरी इंटरएजेंसी अप्रूवल प्रोसेस की वजह से एक्सिओम स्पेस (Axiom Space) का अगला एस्‍ट्रोनॉट मिशन कई महीनों की देरी से लॉन्‍च होगा। 

Ax-4 नाम के मिशन को इस साल अक्टूबर से पहले लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया था। नासा के अधिकारियों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि यह मिशन अब 2025 के वसंत से पहले (मार्च-अप्रैल) लॉन्च नहीं होगा।
 

पोस्‍ट में नासा ने लिखा कि Ax-4 के क्रू को उड़ान भरने के लिए अभी मंजूरी मिलना बाकी है। यह मंजूरी मल्‍टीलेटरल क्रू ऑपरेशनल पैनल से दी जानी है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में पहुंचने वाले सभी एस्‍ट्रोनॉट्स के लिए यह मंजूरी लेनी होती है। फ‍िलहाल एक्सिओम स्‍पेस ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। हालांकि सभी एस्‍ट्रोनॉट्स ने अमेरिका के ह्यूस्‍टन में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। 
Advertisement

एक रिपोर्ट के अनुसार, नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री ‘पेगी व्हिटसन' (Peggy Whitson) मिशन की कमांडर होंगी। उनके अलावा तीन इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉट्स को मिशन का हिस्‍सा बनाया गया है। इनमें भारत के शुभांशु शुक्ला, यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) के पोलिश मिशन एक्‍सपर्ट स्लावोज उज्‍नान्स्की (Sławosz Uznański) और हंगरी के मिशन एक्‍सपर्ट टिबोर कापू (Tibor Kapu) शामिल हैं। यह पहली बार होगा जब 40 साल में कोई पोलिश अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जाएगा।
 

कौन हैं शुभांशु शुक्‍ला? 

शुभांशु शुक्‍ला उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। वह नेशनल डिफेंस अकैडमी के स्‍टूडेंट रहे हैं। साल 2006 में वह एयरफोर्स की कॉम्‍बैट विंग में नियुक्‍त हुए थे। उनके पास 2 हजार घंटों से ज्‍यादा की उड़ान का अनुभव है। अब वह भारत का प्रतिनिध‍ित्‍व अंतरिक्ष में करेंगे। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.