• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अपनी छत से देखिए सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह, इस दिन मिलेगा मौका! जानें डिटेल

अपनी छत से देखिए सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह, इस दिन मिलेगा मौका! जानें डिटेल

Watch Jupiter from Earth : सूर्य के ढलते ही बृहस्‍पति ग्रह नजर आने लगेगा और पूरी रात इसे देखा जा सकेगा।

अपनी छत से देखिए सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह, इस दिन मिलेगा मौका! जानें डिटेल

यह हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। पृथ्‍वी के मुकाबले बृहस्‍पति का द्रव्‍यमान 318 गुना है।

ख़ास बातें
  • बृहस्‍पति ग्रह को बिना दूरबीन के देखने का मौका
  • 3 नवंबर की रात दिखेगा सबसे चमकीला
  • हर 13 महीनों में आता है पृथ्‍वी के सबसे करीब
विज्ञापन
रात में आकाश में ग्रहों और तारों को देखना एक शानदार अनुभव होता है। साल के अलग-अलग महीनों में हम विभिन्‍न ग्रहों को बिना दूरबीन की मदद के देख पाते हैं। एक बार फ‍िर यह मौका आ रहा है। अगले कुछ दिनों में आपको चंद्रमा के करीब जो भी सबसे चमकीला तारा नजर आएगा, असल में वह तारा नहीं बल्कि बृहस्‍पति ग्रह (Jupiter) होगा। खास बात है कि सूर्य के ढलते ही बृहस्‍पति ग्रह नजर आने लगेगा और पूरी रात इसे देखा जा सकेगा।  

यह मुमकिन हो रहा है बृहस्‍पति की आकाश में पोजिशन के कारण। टाइम एंड डेट की रिपोर्ट के अनुसार, बृहस्‍पति ग्रह अब हमारे अपोजिट है यानी यह आकाश में सूर्य के ठीक विपरित में है। यही वजह है कि बृहस्‍पति ग्रह को सूर्यास्‍त के फौरन बाद देखा जा सकता है। अगर आपके पास दूरबीन है, तो अनुभव और बेहतरीन हो जाएगा। 

रिपोर्ट कहती है कि बृहस्‍पति ग्रह लगभग हर 399 दिनों या 13 महीनों में सूर्य के अपोजित पहुंच जाता है। इस साल यह स्थिति 3 नवंबर को आ रही है। इस दौरान यह गैसीय ग्रह पृथ्‍वी के सबसे निकटतम पॉइंट पर होगा। इस वजह से इसकी चमक और भी ज्‍यादा बढ़ जाएगी। 

यह हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। पृथ्‍वी के मुकाबले बृहस्‍पति का द्रव्‍यमान 318 गुना है। यही वजह है कि यह रातभर देखा जा सकेगा। खास यह भी है कि बृहस्‍पति हमारे सौर मंडल के ग्रहों में सबसे तेज घूमता है। यह अपनी धुरी पर एक चक्‍कर 10 घंटे में पूरा कर लेता है। 

याद रहे कि 3 नवंबर को आप बृहस्‍पति ग्रह को पृथ्‍वी के सबसे करीब और साफ देख पाएंगे। टाइम एंड डेट के अनुसार, भारत में नई दिल्‍ली में यह शाम 5.32 बजे से द‍िखाई देने लगेगा और अगली सुबह 6.35 तक विजिबल होगा। जैसाकि हमने बताया इसे नग्‍न आंखों से देखा जा सकेगा। दूरबीन हो तो अनुभव दोगुना हो जाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »