• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Video : धरती से 400 km ऊपर अंतरिक्ष में कैसे पी जाती है कॉफी, महिला यात्री ने बताया, देखें

Video : धरती से 400 km ऊपर अंतरिक्ष में कैसे पी जाती है कॉफी, महिला यात्री ने बताया, देखें

Coffee on ISS : यह वीडियो बताता है कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISS पर चुनौतियां कितनी अलग होती हैं।

Video : धरती से 400 km ऊपर अंतरिक्ष में कैसे पी जाती है कॉफी, महिला यात्री ने बताया, देखें

Photo Credit: @esa

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर वीडियो शेयर किया है।

ख़ास बातें
  • स्‍पेस में कॉफी पीने का वीडियो आया सामने
  • इंंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में रिकॉर्ड हुआ वीडियो
  • महिला अंतरिक्ष यात्री ने पीकर दिखाई कॉफी
विज्ञापन
Coffee on ISS : अंतरिक्ष यात्रा का मौका गिने-चुनों को मिलता है। या तो आप स्‍पेस साइंटिस्‍ट हों या फ‍िर इतने धनवान कि पावरफुल देश अपनी यात्रा में आपको शामिल कर लें। इसीलिए स्‍पेस से आने वाले वीडियो हैरान करते हैं, क्‍योंकि हम सब उनसे अनजान होते हैं। धरती से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष से पृथ्‍वी का चक्‍कर लगा रहा इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) वैज्ञानिकों का दूसरा ‘घर' है। ISS से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अंतरिक्ष यात्री को कॉफी (Coffee) पीते हुए देखा जा सकता है।     

यह वीडियो बताता है कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISS पर चुनौतियां कितनी अलग होती हैं। उन्‍हें बुनियादी जरूरतों जैसे कि कॉफी पीने के लिए भी अलग तरीका इस्‍तेमाल करना पड़ता है। इसकी वजह गुरुत्‍वाकर्षण (microgravity) है, जो अंतरिक्ष में शून्‍य हो जाता है। 

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ISS पर सवार एक अंतरिक्ष यात्री की कॉफी पीने की प्रक्रिया को दिखाया गया है। अंतरिक्ष यात्री का नाम सामंथा क्रिस्टोफोरेटी हैं। वह रेडी टू ईट कॉफी जोकि लिक्विड फॉर्म में है, उसे एक खास पेय बैग से छोटे कंटेनर में शिफ्ट कर रही हैं। 
 

वीडियो में दिखाया गया है कि खास पेय बैग से कंटेनर में कॉफी को शिफ्ट करना एक मुश्किल काम है। उससे भी मुश्किल वहां कॉफी को पीना है, क्‍योंकि जीरो गुरुत्‍वाकर्षण में कॉफी को सिप नहीं करना होता है। इस काम में मदद करते हैं, वो स्‍पेशल कंटेनर जिन्‍हें खासतौर पर अंतरिक्ष के लिए डिजाइन किया गया है। 

यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हमारी अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी दर्शा रही हैं कि वह अंतरिक्ष में अपनी सुबह की कॉफी कैसे पीती हैं! इस पोस्‍ट को अबतक हजारों बार देखा जा चुका है। 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह छोटी-छोटी चीजें बताती हैं कि स्‍पेस और पृथ्‍वी से बाहर जिंदगी किस तरह होती है। सामंथा जिन कॉफी कंटेनर को इस्‍तेमाल कर रही हैं, उन्‍हें नासा ने डिजाइन कराया है। ये ट्रांसपैरंट कंटेनर हैं और अंतरिक्ष यात्रियों को यह समझने में भी मदद करते हैं कि स्‍पेस में लिक्विड पदार्थ कैसे मूव करते हैं। 

इन कंटनरों से कॉफी पीने के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को कॉफी को अपने होठों से छूना होता है। उन्‍हें कॉफी सिप नहीं करनी पड़ती। वह खुद-ब-खुद उनकी बॉडी में चली जाती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »