• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • आपकी छत से एक दूसरे के करीब दिखाई देंगे शुक्र और बृहस्‍पति ग्रह! इस दिन मिलेगा मौका

आपकी छत से एक-दूसरे के करीब दिखाई देंगे शुक्र और बृहस्‍पति ग्रह! इस दिन मिलेगा मौका

हमारे सौरमंडल में ग्रह एक-दूसरे के करीब अक्‍सर आते हैं, क्‍योंकि सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं।

आपकी छत से एक-दूसरे के करीब दिखाई देंगे शुक्र और बृहस्‍पति ग्रह! इस दिन मिलेगा मौका

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस नजारे को सूर्यास्‍त के बाद यानी रात होने पर आसमान में देखा जा सकेगा।

ख़ास बातें
  • 1 और 2 मार्च को दिखेगा शानदार नजारा
  • टेलिस्‍कोप से और शानदार होगा व्‍यू
  • रात के समय दिखाई देगा यह नजारा
विज्ञापन
आसमान में होने वाली घटनाएं वैज्ञानिकों और स्‍काईवॉचर्स को हैरान करती हैं। ऐसी ही एक घटना आने वाले दिनों में देखने को मिलेगी। हमारे सौर मंडल का सबसे पहला ग्रह बुध है। उसके बाद शुक्र (Venus), फ‍िर पृथ्‍वी, मंगल, बृहस्‍पति (Jupiter) आदि ग्रहों का नंबर आता है। इनमें से शुक्र और बृहस्‍पति ग्रह वैज्ञानिकों का रोमांच बढ़ाने वाले हैं, क्‍योंकि ये एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। दोनों ग्रहों के बीच यह संयोजन (conjunction) 1 मार्च को होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक दुर्लभ घटना होगी। कैसे आप इसका गवाह बन सकते हैं, आइए जानते हैं।      

इन कन्जंगक्शन के बारे में Nasa अपने ब्‍लॉग्‍स में समझा चुकी है। उसके मुताबिक इनका कोई खगोलीय महत्‍व नहीं होता। ये घटनाएं सिर्फ देखने के लिए होती हैं, क्‍योंकि ऐसे नजारे मंत्रमुग्‍ध कर देते हैं। हमारे सौरमंडल में ग्रह एक-दूसरे के करीब अक्‍सर आते हैं, क्‍योंकि सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं।  

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस नजारे को सूर्यास्‍त के बाद यानी रात होने पर आसमान में देखा जा सकेगा। आप पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में आसमान में देखने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि बेहतरीन व्‍यू देखने के लिए छोटी दूरबीन बेहतर होंगी। इसके अलावा, कम प्रदूषण और घने अंधेरे वाले इलाकों से अच्‍छा नजारा दिखाई देगा। बताया जा रहा है कि बृहस्‍पति के चार चंद्रमाओं में से 3 चंद्रमा भी इस दौरान दिखाई दे सकते हैं। 
 

यहां एक बात ध्‍यान में रखने वाली है कि शुक्र और बृहस्‍पति ग्रह असल में एक-दूसरे से बहुत दूर होंगे। ग्रहों के कन्जंगक्शन का मतलब है पृथ्‍वी पर रात के आकाश में वह एक-दूसरे के नजदीक आते हुए दिखाई देंगे, क्‍योंकि सूर्य की परिक्रमा करते हुए उनकी कक्षा मेल खाएगी। यही वजह है कि एक-दूसरे से करोड़ों किलोमीटर दूर होने के बाद भी ये ग्रह पृथ्‍वी के आकाश में चमकते नजर आएंगे।  

जानकारी के अनुसार, भारत में यह नजारा 2 मार्च की शाम 5 बजे के बाद से दिखना शुरू होगा। वैसे 1 और 2 मार्च दोनों ही तारीखें महत्‍वपूर्ण हैं। इस दौरान चंद्रमा भी इनके पास ही नजर आएगा। हाल में भी ऐसा नजारा देखने को मिला था और अंतरिक्ष एजेंसियों ने इसकी तस्‍वीर शेयर की थी।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »