• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • US Private Moon Mission : चंद्रमा पर जा रहा एक और स्‍पेसक्राफ्ट, रास्‍ते से खींची फोटो, जानें मिशन की खासियत

US Private Moon Mission : चंद्रमा पर जा रहा एक और स्‍पेसक्राफ्ट, रास्‍ते से खींची फोटो, जानें मिशन की खासियत

US Private Moon Mission : सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर इस तस्‍वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।

US Private Moon Mission : चंद्रमा पर जा रहा एक और स्‍पेसक्राफ्ट, रास्‍ते से खींची फोटो, जानें मिशन की खासियत

Photo Credit: @Int_Machines

यह तस्‍वीर तब ली गई, जब सैटेलाइट, फाल्‍कन-9 रॉकेट के सेकंड फेज से अलग हुआ ही था।

ख़ास बातें
  • अमेरिका की एक कंपनी ने भेजा चांद पर मिशन
  • यह एक प्राइवेट कंपनी का मिशन है
  • अगर सफल होता है तो चांद पर पहुंचने वाला पहला प्राइवेट मिशन होगा
विज्ञापन
US Private Moon Mission : भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन की कामयाबी ने दुनिया के अन्‍य देशों और स्‍पेस एजेंसियों को चांद पर मिशन भेजने के लिए प्रेरित किया है। खास यह है कि अबतक कोई भी प्राइवेट कंपनी चांद पर मिशन लैंड नहीं करा पाई है। पहले इस्राइल ने कोशिश की, फ‍िर जापान को नाकामयाबी मिली। हाल में एक अमेरिकी कंपनी भी फेल हुई। अब एक बार फ‍िर अमेरिका बेस्‍ड एक कंपनी चांद की ओर बढ़ रही है। इंटुएटिव मशीन्स (Intuitive Machines) के लूनार लैंडर ओडीसियस (Odysseus) को बीते दिनों स्‍पेसएक्‍स के Falcon 9 रॉकेट की मदद से लॉन्‍च किया गया था। 

इस मिशन का नाम IM-1 है, जिसके तहत Nova-C नाम का स्‍पेसक्राफ्ट चांद पर लैंड करने के लिए निकला है। उसकी तस्‍वीर सामने आई है, जिसमें स्‍पेसक्राफ्ट और उसके बैकग्राउंड में नजर आ रही पृथ्‍वी को देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, यह तस्‍वीर तब ली गई, जब सैटेलाइट, फाल्‍कन-9 रॉकेट के सेकंड फेज से अलग हुआ ही था।  
 

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर इस तस्‍वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। अबतक 48 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं और 8 हजार से ज्‍यादा लाइक्‍स पोस्‍ट को किए गए हैं। एक यूजर ने लिखा, स्‍पेस में रोबोट द्वारा ली गई सेल्फी सबसे अच्छी हैं। एक अन्‍य यूजर ने लिखा, ‘शानदार, शाबाश @Int_Machines, यात्रा को वास्तविक रूप से देखना और इसका अनुभव करना बहुत अच्छा है।

फॉक्‍सन्‍यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह मिशन 22 फरवरी को लैंडिंग की कोशिश करेगा। अगर इसमें कामयाबी मिली तो इंटुएटिव मशीन्स दुनिया की पहली प्राइवेट कंपनी बन जाएगी, जिसका मिशन चांद पर उतर चुका होगा। खास यह भी है कि लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का प्रयास करेगा। वैज्ञानिकों को उम्‍मीद है कि वहां पानी होने के सबूत मिल सकते हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »