पृथ्‍वी की ओर आ रहीं हवाई जहाज जितनी बड़ी 2 चट्टानी आफतें, जानें इनके बारे में

‘एस्‍टरॉयड 2022 QX4’ और ‘एस्‍टरॉयड 2017 BU’ आज पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरने वाले हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अगस्त 2022 14:56 IST
ख़ास बातें
  • ‘एस्‍टरॉयड 2022 QX4’ एक 140 फीट साइज का एस्‍टरॉयड है
  • ‘एस्‍टरॉयड 2017 BU’ का आकार करीब 100 फीट है
  • दोनों एस्‍टरॉयड हमारे लिए किसी तरह का खतरा नहीं हैं

‘एस्‍टरॉयड 2022 QX4’ करीब 11 लाख किलोमीटर की दूरी से पृथ्‍वी के पास से गुजरेगा।

एस्‍टरॉयड (asteroid) का पृथ्‍वी के नजदीक आना जारी है। आज यानी 29 अगस्‍त को ‘हवाई जहाज' जितने साइज वाले दो बड़े एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के पास से गुजरने जा रहे हैं। इनमें से एक चट्टानी आफत बेहद नजदीक से हमारे ग्रह को क्रॉस करेगी। नासा के अनुसार ये ‘एस्‍टरॉयड 2022 QX4' और ‘एस्‍टरॉयड 2017 BU' हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने कोई अलर्ट तो जारी नहीं किया है, पर साइंटिस्‍ट इन्‍हें तबतक मॉनिटर करते रहेंगे, जबतक ये पृथ्‍वी की कक्षा से बहुत दूर नहीं चले जाते।

जानकारी के अनुसार, ‘एस्‍टरॉयड 2022 QX4' एक 140 फीट साइज का एस्‍टरॉयड है। यह आज हमारे ग्रह के नजदीक से गुजरने वाला है। जब यह पृथ्‍वी के सबसे करीब आएगा, तब दोनों के बीच की दूरी करीब 11 लाख किलोमीटर रह जाएगी। यह एक नजदीकी अप्रोच है। इसके मुकाबले ‘एस्‍टरॉयड 2017 BU' का आकार करीब 100 फीट है। यह पृथ्‍वी से 37 लाख किलोमीटर से ज्‍यादा रहकर अपना सफर पूरा करेगा। 

दोनों एस्‍टरॉयड हमारे लिए किसी तरह का खतरा नहीं हैं, लेकिन वैज्ञानिक इन्‍हें आखिरी समय तक मॉनिटर करेंगे, क्‍योंकि एस्‍टरॉयड कभी भी अपनी दिशा बदल सकते हैं। ये इसलिए भी वैज्ञानिकों को चिंतित करते हैं, क्‍योंकि करोड़ों साल पहले हमारी पृथ्‍वी से एक एस्‍टरॉयड के टकराने के कारण ही डायनासोर खत्‍म हो गए थे।

नासा के अनुसार, इन्‍हें लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। एस्‍टरॉयड लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 
 
ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड एक मुख्‍य एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में पाए जाते हैं, जो मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच है। इनका साइज 10 मीटर से 530 किलोमीटर तक हो सकता है। अबतक खोजे गए सभी एस्‍टरॉयड का कुल द्रव्‍यमान पृथ्‍वी के चंद्रमा से कम है। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड का आकार अनियमित होता है। कुछ लगभग गोलाकार होते हैं, तो कई अंडाकार दिखाई देते हैं। कुछ एस्‍टरॉयड तो ऐसे भी हैं, जिनका अपना चंद्रमा है। कई के दो चंद्रमा भी हैं। वैज्ञानिकों ने डबल और ट्रिपल एस्‍टरॉयड सिस्‍टम की खोज भी की है, जिनमें ये चट्टानों एक-दूसरे के चारों ओर घूमती रहती हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  2. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  3. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  4. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  5. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  6. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  7. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  8. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  9. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  10. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.