एस्टरॉयड 433 Eros आज पृथ्वी के करीब आ रहा है।
Photo Credit: NASA
एस्टरॉयड 433 Eros आज यानी 30 नवंबर की शाम को पृथ्वी की कक्षा के करीब से गुजरने वाला है।
अगर आप भी अंतरिक्ष की घटनाओं में रुचि रखते हैं तो आज एक बड़ी घटना अंतरिक्ष में होने जा रही है। आज रात को पृथ्वी के करीब से 433 Eros नाम का एस्टरॉयड गुजरने वाला है जिसे आप अपनी आंखों से देख सकते हैं। जी हां! आपने एस्टरॉयड के बारे में अभी तक बहुत सुना होगा, लेकिन आज इसे लाइव अपनी आंखों के सामने से गुजरता देखने का मौका आपके पास होगा। आइए जानते हैं कैसे देख सकते हैं एस्टरॉयड का लाइव नजारा!
33 किलोमीटर साइज का एस्टरॉयड
एस्टरॉयड 433 Eros आज पृथ्वी के करीब आ रहा है। यह 30 नवंबर की शाम को पृथ्वी की कक्षा के इतने करीब से गुजरेगा कि इसको आंखों से लाइव देखना भी संभव होगा। Space.com के अनुसार, 433 Eros एस्टरॉयड को आज लाइव देखा जा सकता है। यह एस्टरॉयड Auguste Charlois और Carl Gustav Witt ने 1898 में खोजा था। इसका साइज (व्यास) 33 किलोमीटर है। यह बहुत बड़ा़ खगोलीय पिंड है जो सदी पुराने समय से वैज्ञानिकों के लिए स्टडी का विषय रहा है। यहां पर हम आपके लिए एस्टरॉयड लाइवस्ट्रीम लिंक उपलब्ध करवा रहे हैं-
60 लाख किलोमीटर होगी दूरी
एस्टरॉयड आज धरती के करीब आएगा और यह दूरी 60 लाख किलोमीटर बताई गई है। लेकिन यह साइज में इतना बड़ा है कि इतनी दूर होते हुए भी दूरबीन की सहायता से गुजरता हुआ दिखाई दे सकता है। इसका साइज 34 × 11 × 11 किलोमीटर है। 60 mm टेलीस्कोप की मदद से यह आसानी से देखा जा सकता है। खास बात यह है कि यह जिस आसमानी हिस्से से गुजरेगा वह Andromeda Galaxy के पास है। यह पहली ऐसी गैलेक्सी है जो हमारी आकाशगंगा के बाहर खोजी गई थी। इसलिए इसे मिल्की वे गैलेक्सी की बड़ी बहन भी कहा जाता है।
मूंगफली जैसी है शेप
नासा ने 2001 में नियर शूमेकर मिशन चलाया था जिसके तहत इस एस्टरॉयड पर पहली बार एक स्पेसक्रॉफ्ट उतारा गया था। नासा इसकी स्टडी के लिए 160000 तस्वीरें ली थीं। जिनमें सामने आया था कि इसकी सतह क्रेटर्स से भरी हुई है जो इसके चेहरे पर गड्ढे जैसे नजर आते हैं। यह एक मूंगफली जैसा दिखता है। आज यह धरती के करीब से गुजरने वाला है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि उपयुक्त समय और साधनों के माध्यम से इसे लाइव देखा जा सकता है। या फिर आप इसे ऑनलाइन लाइव भी देख सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?