Tesla में रोबॉट ने इंजीनियर पर किया हमला! फर्श पर पटका, और पंजे गड़ा दिए!

टेस्ला में काम कर रहे, और काम कर चुके कर्मचारियों ने कथित तौर पर कंपनी पर आरोप लगाया है कि यह कंस्ट्रक्शन, मेंटेनेंस और ऑपरेशंस में लापरवाही करती है, और कामगारों को खतरे में डालती है। 

Tesla में रोबॉट ने इंजीनियर पर किया हमला! फर्श पर पटका, और पंजे गड़ा दिए!

एलन मस्क की कंपनी Tesla में रोबोट के हमले की खबर आई सामने।

ख़ास बातें
  • रोबॉट ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को फर्श पर पटक दिया।
  • उसकी पीठ और उसके हाथों में अपने पंजे गड़ा दिए।
  • कर्मचारियों ने कथित तौर पर कंपनी पर आरोप लगाया है कि यह लापरवाही करती है।
विज्ञापन
रोबॉट अगर मनुष्य के नियंत्रण से बाहर हो जाएं तो खतरनाक साबित हो सकते हैं। एलन मस्क की कंपनी Tesla में एक ऐसी ही घटना सामने आई है जब एक रोबॉट ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर हमला कर दिया। इंजीनियर इसमें बुरी तरह से घायल हो गया। इस रोबॉट को कारों के एल्युमिनियम पार्ट्स को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के काम पर लगाया गया था। गलती से यह एक्टिव रह गया और उसने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर हमला कर दिया। 

रोबॉट ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को फर्श पर पटक दिया। उसकी पीठ और उसके हाथों में अपने पंजे गड़ा दिए। इससे वो घायल हो गया और फर्श पर खून बहने लगा। घटना 2021 की बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इंजीनियर रोबॉट की प्रोग्रामिंग कर रहा था। उसने 2 रोबॉट को डिसेबल कर दिया, लेकिन तीसरा रोबॉट अनजाने में एक्टिव रह गया और उसने इंजीनियर पर हमला कर दिया। इंजीनियर को बाएं हाथ पर रोबॉट ने घाव कर दिया, हालांकि यह ज्यादा गंभीर नहीं बताया गया। वहीं, टेस्ला की ओर से इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की गई। कंपनी ने इस पर कमेंट देने से इनकार कर दिया। 

रोबॉट की वजह से हालांकि अन्य किसी नुकसान की खबरें 2021-22 में सामने नहीं आईं। यूएस ऑक्यूपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन (OSHA) में सबमिट की गई रिपोर्ट में Giga Texas में पिछले साल 21 में से 1 कामगार के घायल होने की बात कही गई है। जब औसतन घायल होने की दर 30 में से 1 कामगार की है। टेस्ला में काम कर रहे, और काम कर चुके कर्मचारियों ने कथित तौर पर कंपनी पर आरोप लगाया है कि यह कंस्ट्रक्शन, मेंटेनेंस और ऑपरेशंस में लापरवाही करती है, और कामगारों को खतरे में डालती है। 

रिपोर्ट में एक अन्य हादसे का जिक्र भी किया गया है। इसमें कहा गया है कि 2022 में पिघले हुए एल्युमिनियम में पानी भर गया जिससे कास्टिंग एरिया में एक बड़ा धमाका हुआ। यह इतना जबरदस्त था कि कानों की बर्दाश्त के बाहर था। घटना में सोनिक धमाके जैसा साउंड निकला था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tesla, robot attack
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »