ChatGPT को छात्रों ने इस एग्जाम में हराया, चैटबॉट ने सिर्फ 47% किया स्कोर

ChatGPT को सैन फ्रांसिस्को स्थित OpenAI ने डेवलप किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2023 21:27 IST
ख़ास बातें
  • ChatGPT अकाउंट एग्जाम में स्टूडेंट्स से कमतर पाया गया है।
  • शोधकर्ता जानना चाहते थे कि ChatGPT अकाउंटिंग एग्जाम में कैसा साबित होगा।
  • ऊंचे दर्जे के प्रश्नों को हल करने में ChatGPT को आई मुश्किल।

शोधकर्ताओं ने पाया कि ऊंचे दर्जे के प्रश्नों को हल करने में ChatGPT को मुश्किल आ रही थी।

ChatGPT इन दिनों हर जगह छाया हुआ है। हर कोई ChatGPT की बात कर रहा है कि कैसे यह घंटों के काम को मिनटों में निपटा देता है। वहीं, एक नई रिसर्च में कुछ अलग निकल कर आया है। इसके उलट रिसर्चर्स ने पाया है एकाउंट एग्जाम में स्टूडेंट्स ने चैटजीपीटी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ज्यादा स्कोर किया। हालांकि शोधकर्ताओं ने ये भी कहा है कि परीक्षा में चैटजीपीटी का परफॉर्मेंस भी काफी प्रभावित करने वाला साबित हुआ है। 

OpenAI का ChatGPT अकाउंट एग्जाम में स्टूडेंट्स से कमतर पाया गया है। परीक्षा में स्टूडेंट्स ने चैटबॉट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। हमारी सहयोगी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, यह रिसर्च Brigham Young University (BYU) अमेरिका, और 186 अन्य यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मिलकर की है। जो कि बहुत महत्व रखती है। रिसर्च में शामिल शोधकर्ता जानना चाहते थे कि ChatGPT अकाउंटिंग एग्जाम में कैसा साबित होगा। 

रिसर्च को इश्यूज इन एकाउंटिंग एजुकेशन नामक मैगजीन में प्रकाशित किया गया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि ऊंचे दर्जे के प्रश्नों को हल करने में ChatGPT को मुश्किल आ रही थी। कई बार वह एक ही उत्तर को कई तरह से घुमाकर पेश कर रहा था। बताया गया है कि चैटबॉट अपने गलत उत्तरों के लिए लम्बा चौड़ा विवरण दे रहा था। कई बार इसने मल्टीपल चॉइस प्रश्न में गलत उत्तर चुनने के बाद भी उसका विवरण सही दिया। चैटजीपीटी को परीक्षा में 47.4 प्रतिशत अंक मिले जबकि स्टूडेंट्स ने 76.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हालांकि शोधकर्ताओं ने कहा कि चैटजीपीट में बदलाव लाने की अपार संभावना है। यह आने वाले समय में पढ़ने-पढ़ाने और सीखने-सिखाने के तरीकों को बदल देगा। 

ChatGPT को सैन फ्रांसिस्को स्थित OpenAI ने डेवलप किया है। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस चैटबॉट है। चैटबॉट आपके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब ऐसे देता है, मानों आपने उस प्रश्न को किसी इंसान से पूछा हो। यह एक तरह से वैसे ही काम करता है, जैसे Google Assistant या Amazon Alexa काम करते हैं, फर्क इतना है कि आप इसमें अपनी सवालों को लिखकर पूछते हैं। ChatGPT जैसे टूल का इस्तेमाल वास्तविक दुनिया के काम जैसे डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन कंटेंट बनाने, ग्राहक सेवा प्रश्नों का उत्तर देने में किया जा सकता है। यह यूजर्स के कई तरह के कामों को आसान बनाने में मदद कर रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.