• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • पाकिस्तान ने लॉन्च किया अपना ChatGPT, उर्दू भाषा का सबसे बड़ा मॉडल Qalb AI!

पाकिस्तान ने लॉन्च किया अपना ChatGPT, उर्दू भाषा का सबसे बड़ा मॉडल Qalb AI!

पाकिस्तान ने उर्दू भाषा के लिए अपना AI चैटबॉट Qalb लॉन्च किया है, जिसे ChatGPT का लोकल ऑप्शन बताया जा रहा है।

पाकिस्तान ने लॉन्च किया अपना ChatGPT, उर्दू भाषा का सबसे बड़ा मॉडल Qalb AI!

Photo Credit: Unsplash/ BoliviaInteligente

पाकिस्तानी छात्रों द्वारा उर्दू भाषा के लिए बनाया गया Qalb AI चैटबॉट

ख़ास बातें
  • Qalb AI उर्दू भाषा के लिए खास तौर पर तैयार किया गया
  • 1.97 बिलियन टोकन्स पर ट्रेन किया गया मॉडल
  • ChatGPT के लोकल उर्दू ऑप्शन के रूप में पेश
विज्ञापन

ChatGPT जैसे AI टूल्स के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के बीच पाकिस्तान ने अपनी उर्दू भाषा पर फोकस्ड AI चैटबॉट को सामने रखा है। पाकिस्तान की ओर से Qalb AI नाम का नया लार्ज लैंग्वेज मॉडल आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जिसे उर्दू भाषा के लिए अब तक का सबसे बड़ा AI मॉडल बताया जा रहा है। इसे ChatGPT के उर्दू ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा है, जिसका मकसद लोकल भाषा में बेहतर टेक्स्ट जनरेशन, सवाल-जवाब और एनालिसिस की सुविधा देना है। यह लॉन्च पाकिस्तान की डिजिटल और AI जर्नी में एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है।

Qalb AI को अमेरिकी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे पाकिस्तानी छात्र तैमूर हसन के नेतृत्व में डेवलप किया गया है। उनकी टीम का दावा है कि Qalb AI दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा लार्ज लैंगुएज मॉडल (LLM) है, जिसे पूरी तरह उर्दू भाषा के लिए तैयार किया गया है। रिसर्च के मुताबिक, Qalb AI को करीब 1.97 बिलियन टोकन्स पर ट्रेन किया गया है। इसमें से बड़ा हिस्सा उर्दू कंटेंट का है, जिसमें न्यूज आर्टिकल्स, साहित्य, सरकारी डॉक्यूमेंट्स और ऑनलाइन टेक्स्ट शामिल हैं। इसके साथ ही सीमित मात्रा में इंग्लिश डेटा भी जोड़ा गया है, ताकि मॉडल की रीजनिंग और लॉजिकल कैपेबिलिटी बेहतर बनी रहे। मॉडल को सात से ज्यादा इंटरनेशनल बेंचमार्क फ्रेमवर्क्स पर टेस्ट किया गया है।

परफॉर्मेंस के मामले में Qalb AI ने मौजूदा उर्दू-सेंट्रिक AI मॉडल्स को पीछे छोड़ने का दावा किया है। टेक्स्ट जनरेशन, ट्रांसलेशन, सेंटिमेंट एनालिसिस, क्लासिफिकेशन और प्रश्न-उत्तर जैसे रियल-वर्ल्ड टास्क्स में इसका ओवरऑल स्कोर करीब 90.34 बताया गया है, जो पहले के बेस्ट उर्दू मॉडल्स से ज्यादा है। डेवलपर्स के मुताबिक, यह मॉडल उर्दू की जटिल ग्रामर, नस्तालीक स्क्रिप्ट और सांस्कृतिक संदर्भों को बेहतर तरीके से समझ पाता है, जहां मल्टीलिंगुअल मॉडल्स अक्सर कमजोर पड़ जाते हैं।

Qalb AI को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह लो रिसोर्सेज वाले सिस्टम्स पर भी काम कर सके। इसका 4-बिट क्वांटाइज्ड वर्जन भी टेस्ट किया गया है, जो कम हार्डवेयर में रन होने के बावजूद अपनी परफॉर्मेंस का बड़ा हिस्सा बनाए रखता है।

टीम का कहना है कि आगे चलकर Qalb AI को मेडिकल, लीगल और एजुकेशन जैसे डोमेन के लिए फाइन-ट्यून किया जाएगा। इसके अलावा इसी अप्रोच को पश्तो, सिंधी और पंजाबी जैसी दूसरी रीजनल भाषाओं तक ले जाने की योजना भी बनाई जा रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »