21 जून की पूर्णिमा पर दिखेगा ‘स्‍ट्रॉबेरी मून’, क्‍या है इसका मतलब? जानें

Strawberry Moon 2024 : स्‍ट्रॉबेरी मून लगभग तीन दिनों तक पूरा नजर आएगा। इसे हनी मून और रोज मून भी कहा जाता है।

21 जून की पूर्णिमा पर दिखेगा ‘स्‍ट्रॉबेरी मून’, क्‍या है इसका मतलब? जानें

Photo Credit: un

स्‍ट्रॉबेरी मून इस साल की सबसे निचली पूर्णिमा होगी, जो क्षितिज से सिर्फ 21.9 डिग्री ऊपर उठेगी।

ख़ास बातें
  • 21 जून को दिखेगा स्‍ट्रॉबेरी मून
  • आकाश में एकदम नीचे नजर आएगा चांद
  • तीन दिनों तक नजर आ सकता है पूरा चांद
विज्ञापन
What is Strawberry Moon 2024 : भारत में हर महीने पूर्णिमा होती है, लेकिन विदेशों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। 21 जून को आ रही ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा को स्‍ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon) कहने की वजहें हैं। रिपोर्टों के अनुसार, स्‍ट्रॉबेरी मून की शुरुआत भारत में 21 जून की सुबह लगभग 6 बजे हो जाएगी, लेकिन तब चांद नजर नहीं आएगा, क्‍योंकि गर्मियों में सूर्योदय जल्‍दी हो जाता है। यह पूर्णिमा 22 जून की सुबह तक रहेगी, इसलिए 21 जून की रात आप स्‍ट्रॉबेरी मून को देख पाएंगे। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, स्‍ट्रॉबेरी मून लगभग तीन दिनों तक पूरा नजर आएगा। इसे हनी मून और रोज मून भी कहा जाता है। नासा के अनुसार, स्‍ट्रॉबेरी मून इस साल की सबसे निचली पूर्णिमा होगी, जो क्षितिज से सिर्फ 21.9 डिग्री ऊपर उठेगी। यानी यह आसमान में नीचे-नीचे नजर आएगा। 

नासा का कहना है कि ऐसी पूर्णिमाएं खगोलविज्ञान में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों के लिए यह सुनहरा मौका होती हैं। लोग एक अच्छे टेलीस्कोप का इस्‍तेमाल करके चंद्रमा की सतह पर क्रेटर और पहाड़ों को देख सकते हैं। 

स्ट्रॉबेरी मून के दौरान चंद्रमा असाधारण रूप से बड़ा दिखाई देगा, लेकिन यह सुपरमून नहीं होगा। सुपरमून देखने के लिए आपको अगस्त तक इंतजार करना होगा और उसके बाद लगातार चार सुपरमून नजर आएंगे। 

जून महीने की पूर्णिमा को स्‍ट्रॉबेरी मून नाम अमेरिका की जनजातियों द्वारा दिया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, इस नाम का इस्तेमाल अल्गोंक्विन, ओजिब्वे, डकोटा और लकोटा लोगों द्वारा किया गया है। स्‍ट्रॉबेरी मून के बाद अगली पूर्णिमा 21 जुलाई को दिखेगी, जिसे बक मून (Buck Moon) कहा जाता है। 
 

क्‍यों नहीं होगा सुपरमून? 

21 जून को दिखने जा रहा स्‍ट्रॉबेरी मून, काफी बड़ा होगा, लेकिन यह सुपरमून नहीं होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, गर्मियों की संक्रांति अमेरिका में 20 जून को है और उसके एक दिन बाद ही पूर्णिमा हो जाएगी। स्‍पेसडॉटकॉम के अनुसार ऐसा आमतौर पर नहीं होता। 19 से 20 साल में एक बार ऐसा होता है। इस दौरान सूर्य आकाश में अपने मैक्सिमम पॉइंट पर दिखेगा, इसलिए चंद्रमा आकाश में नीचे की ओर नजर आएगा और बड़ा दिखेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »