अंतरिक्ष में करें डिनर! यह कंपनी दे रही मौका, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

इससे पहले फ्रंच कंपनी Zephalto भी पिछले साल इसी तरह की ट्रिप की घोषणा कर चुकी है।

अंतरिक्ष में करें डिनर! यह कंपनी दे रही मौका, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Photo Credit: Forbes

स्पेस टूरिज्म कंपनी SpaceVIP दे रही अंतरिक्ष में डिनर करवाने का मौका

ख़ास बातें
  • यात्रा के लिए 2025 के आखिर का समय चुना गया है
  • पैसेंजरों को इसके लिए किसी खास तरह की ट्रेनिंग देने की जरूरत भी नहीं होगी
  • फ्रेंच कंपनी Zephalto भी इसी तरह की ट्रिप की घोषणा कर चुकी है
विज्ञापन
क्या आप धरती से 98 हजार फीट ऊपर आकाश में झूलते हुए डिनर करना पसंद करेंगे? अगर आप भी स्पेस की सैर को लेकर रोमांचित हो उठते हैं तो आपका यह सपना अगले साल पूरा भी हो सकता है। स्पेस टूरिज्म कंपनी SpaceVIP ने एक अनोखा ऑफर निकाला है जिसके तहत व्यक्ति स्पेस में जाकर डिनर कर सकता है। यह ट्रिप एक खास तरह के स्पेस बलून में आयोजित की जाएगी। यह प्रेशराइज्ड बलून होगा जिससे कि इतनी ज्यादा ऊंचाई पर पैसेंजर्स को हवा संबंधी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। कितनी कीमत होगी इस ट्रिप की? आइए आपको बताते हैं। 

SpaceVIP अंतरिक्ष पर्यटन कंपनी ने स्पेस में डिनर करवाने की पेशकश की है। इसके लिए 6 लकी लोगों को चुना जाएगा। ट्रिप अगले साल रवाना होगी। 6 घंटे के लिए 6 यात्री स्पेस की सैर करेंगे। Forbes के अनुसार, धरती से 30 किलोमीटर ऊपर यानी लगभग 98 हजार फीट की ऊंचाई पर हवा में तैरते हुए आप डिनर का आनंद भी ले सकेंगे। इसके लिए प्रति व्यक्ति 50 करोड़ डॉलर (लगभग 41.5 अरब रुपये) की कीमत रखी गई है। यात्रियों के लिए स्पेशल मेन्यु तैयार किया जाएगा जो कि मिशेलिन स्टार्ड शेफ रासमस मंक (Rasmus Munk) द्वारा तैयार किया जाएगा। 

स्पेसशिप नेप्च्यून सभी यात्रियों को लेकर जाएगा। यह दुनिया का पहला कार्बो-न्यूट्रल स्पेसक्राफ्ट है। यात्रा के लिए 2025 के आखिर का समय चुना गया है। यह फ्लोरिडा के Kennedy Space सेंटर से उड़ान भरेगा। शेफ मंक के अनुसार इस स्पेस डिनर के लिए भारी डिमांड देखी जा रही है। भारी भरकम प्राइस टैग के बावजूद भी लोग इसमें बहुत ज्यादा संख्या में रुचि दिखा रहे हैं। खास बात यह भी है कि पैसेंजरों को इसके लिए किसी खास तरह की ट्रेनिंग देने की जरूरत भी नहीं होगी। 

SpaceVIP स्पेस ट्रिप ऑफर करने वाली इकलौती कंपनी नहीं है। इससे पहले फ्रेंच कंपनी Zephalto भी पिछले साल इसी तरह की ट्रिप की घोषणा कर चुकी है, लेकिन इससे कम कीमत में। Zephalto ने प्रति व्यक्ति 1 लाख 32 हजार डॉलर (लगभग 1.10 करोड़ रुपये) की कीमत रखी है। कंपनी का स्पेसक्राफ्ट 2025 में उड़ान भरेगा। रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले कुछ सालों में स्पेस टूरिज्म में काफी ज्यादा तेजी देखने को मिलने वाली है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: SpaceVIP, Space craft neptune, dinner in space
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  11. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »