• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • सौर तूफान ने पृथ्‍वी के वायुमंडल में किया ‘छेद’, नॉर्वे का आसमान हुआ गुलाबी, जानें पूरा मामला

सौर तूफान ने पृथ्‍वी के वायुमंडल में किया ‘छेद’, नॉर्वे का आसमान हुआ गुलाबी, जानें पूरा मामला

Solar storm : सौर तूफान की वजह से हाई-एनर्जेटिक सोलर पार्टिकल्‍स पृथ्‍वी के वातावरण में प्रवेश कर गए। इससे आसमान में रंगीन रोशनी बिखरनी शुरू हो गई।

सौर तूफान ने पृथ्‍वी के वायुमंडल में किया ‘छेद’, नॉर्वे का आसमान हुआ गुलाबी, जानें पूरा मामला

Solar storm : तस्‍वीर में दिख रही गुलाबी लाइट 3 नवंबर को नॉर्वे में ट्रोम्सो के पास कैप्‍चर की गई।

ख़ास बातें
  • आसमान में रंगीन रोशनी बिखरनी शुरू हो गई
  • ऐसा लगा मानो शाम में दिन हो गया
  • करीब 2 मिनट तक दिखाई दिया यह नजारा
विज्ञापन
सूर्य में हो रही हलचलों का असर पृथ्‍वी पर पड़ रहा है। कल ही एक रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि सूर्य से निकले सोलर फ्लेयर्स (Solar Flares) के कारण न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया में अस्‍थायी रेडियो ब्‍लैकआउट हो गया था। एक नई जानकारी में पता चला है कि एक सौर तूफान (Solar Storm)  के पृथ्वी से टकराने से हमारे ग्रह के चुंबकीय क्षेत्र (magnetic field) में छेद हो गया। इसकी वजह से हाल ही में नॉर्वे (Norway) के आसमान में बेहद रेयर ‘गुलाबी अरोरा' (pink auroras) का ‘विस्‍फोट' हुआ। इसने आसमान को रोशन कर दिया। बताया जाता है कि इस सौर तूफान की वजह से हाई-एनर्जेटिक सोलर पार्टिकल्‍स पृथ्‍वी के वातावरण में प्रवेश कर गए। इससे आसमान में रंगीन रोशनी बिखरनी शुरू हो गई। ऐसा लगा मानो शाम में दिन हो गया है।  

तस्‍वीर में दिख रही गुलाबी लाइट 3 नवंबर को नॉर्वे में ट्रोम्सो के पास कैप्‍चर की गई। स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, शाम लगभग 6 बजे ऑरोरा दिखने शुरू हुए। करीब 2 मिनट तक यह नजारा देखा गया। लोगों ने बताया कि उन्‍होंने इससे चमकदार गुलाबी ऑरोरा आजतक नहीं देखे हैं। 

बताया जाता है कि पृथ्‍वी के मैग्नेटोस्फीयर (magnetosphere) में एक छोटी सी दरार आने के तुरंत बाद गुलाबी ऑरोरा उभरा। 3 नवंबर की इस घटना के दिन ही वैज्ञानिकों ने एक सौर तूफान के पृथ्‍वी से टकराने का पता लगाया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑरोरा तब बनते हैं जब बहुत अधिक एनर्जेटिक पार्टिकल्‍स की धाराएं मैग्नेटोस्फीयर के चारों ओर से गुजरती हैं। सौर तूफान के साथ आने वाले इन पार्टिकल्‍स से पृथ्‍वी का चुंबकीय क्षेत्र हमें बचाता है, लेकिन उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर चुंबकीय क्षेत्र कमजोर है। इस वजह से वहां ऑरोरा चमकने लगते हैं। 

ऑरोरा आमतौर पर हरे रंग के दिखाई देते हैं। ऐसा हमारे ग्रह पर मौजूद ऑक्‍सीजन की वजह से होता है। लेकिन हाल में आए सौर तूफान के कारण गुलाबी रंग के ऑरोरा देखे गए क्‍योंकि सौर हवाएं हमारे वायुमंडल में 62 मील तक नीचे पहुंच गई थीं। वहां नाइट्रोजन सबसे अध‍िक है। इस वजह से गुलाबी ऑरोरा नजर आए। सूर्य में हो रही इन हलचलों का दौर अभी जारी रहेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) पहले ही बता चुकी है कि सूर्य में साल 2025 तक मैक्‍सिमम एक्टिविटी देखने को मिलेगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »