• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • सूर्य में दौड़ते हुए दिखा ‘सांप’, वीडियो देखकर पढ़ें खबर तब समझ आएगा पूरा मामला

सूर्य में दौड़ते हुए दिखा ‘सांप’, वीडियो देखकर पढ़ें खबर तब समझ आएगा पूरा मामला

Solar snake : वीडियो में भले ही प्‍लाज्‍मा की लहरदार धारा चंद सेकंडों में सूर्य से होकर गुजर जाती है, लेकिन हकीकत में यह सफर करीब 3 घंटे का था।

सूर्य में दौड़ते हुए दिखा ‘सांप’, वीडियो देखकर पढ़ें खबर तब समझ आएगा पूरा मामला

सूर्य इतना विशाल है कि उसमें गुजरने वाली धारा 3 घंटे के सफर में 105,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रही थी।

ख़ास बातें
  • प्‍लाज्‍मा की लहरदार धारा दिखी सूर्य में
  • यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी के ऑर्बिटर ने देखा नजारा
  • सोलर स्‍नेक की तरह लगती है प्‍लाज्‍मा की धारा
विज्ञापन
सूर्य में हलचलों का दौर जारी है। हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा तारा अपने 11 साल के चक्र से गुजर रहा है। इस कारण सूर्य में होने वाली गतिविधि‍यां जैसे- सोलर फ्लेयर्स (Solar Flares), कोरोनल मास इजेक्‍शन (CME) आदि बढ़ गए हैं। ऐसी ही एक अन्‍य घटना में सूर्य से प्‍लाज्‍मा की लहरदार धारा (stream) को गुजरते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लगता है जैसे किसी बागीचे से अचानक सांप गुजर गया हो। यह वीडियो यूरोपी स्‍पेस एजेंसी (ESA) के सोलर ऑर्बिटर की मदद से मुमकिन हो पाया है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसी घटना सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र के लंबे तंतु (filament) के साथ बहने वाली ठंडी प्लाज्मा की धारा के कारण होती है। ठंडा प्लाज्मा, पदार्थ की वह अवस्था है जो इतनी गर्म होती है कि इसके इलेक्ट्रॉन अलग हो जाते हैं। इससे एक इलेक्ट्रिकल चार्ज निकलता है, जो सूर्य के वातावरण और चुंबकीय क्षेत्रों के साथ इंटरेक्‍ट करता है। 



यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी के अनुसार, सोलर ऑर्बिटर ने यह सब 5 सितंबर को देखा था। इस ऑर्बिटर को फरवरी 2020 में सूर्य को ऑब्‍जर्व करने के लिए लॉन्‍च किया गया था, जो करीब 4.2 करोड़ किलोमीटर दूर से सूर्य को परख रहा है। वीडियो में भले ही प्‍लाज्‍मा की लहरदार धारा चंद सेकंडों में सूर्य से होकर गुजर जाती है, लेकिन हकीकत में यह सफर करीब 3 घंटे का था। इसका मतलब यह नहीं है कि प्‍लाज्‍मा की धारा बहुत धीमे गुजर रही थी। 

सूर्य इतना विशाल है कि उसमें गुजरने वाली धारा 3 घंटे के सफर में 105,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। मुलार्ड स्पेस साइंस लेबोरेटरी (Mullard Space Science Laboratory) के डेविड लॉन्ग ने कहा कि प्‍लाज्‍मा एक तरफ से दूसरी तरफ प्रवाहित हो रहा है। सूर्य का चुंबकीय क्षेत्र मुड़ा हुआ है, इसीलिए प्‍लाज्‍मा भी उसी तरह से सफर कर रही है और ऐसा लगता है कि सूर्य पर कोई सांप गुजर रहा है। 

हालांकि नए ऑब्‍जर्वेशन ने रिसर्चर्स को चिंतित किया है। उनका कहना है कि प्‍लाज्‍मा सूर्य में ऐसे क्षेत्र से शुरू हुआ,जो बाद में कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) में फूट पड़ा। CME ऐसी घटनाएं हैं जो अंतरिक्ष में अरबों टन प्लाज्मा प्रवाहित करती हैं। अगर यह पृथ्‍वी के वायुमंडल तक पहुंच जाएं, तो अस्‍थायी रेडियो ब्‍लैक आउट की वजह बन सकती हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »