• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Alert : 365 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करने वाला Asteroid आज आ रहा पृथ्‍वी के करीब, क्‍या मचेगी तबाही?

Alert : 365 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करने वाला Asteroid आज आ रहा पृथ्‍वी के करीब, क्‍या मचेगी तबाही?

माना जा रहा है कि जब यह पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब दोनों के बीच दूरी सिर्फ 32 लाख किलोमीटर रह जाएगी।

Alert : 365 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करने वाला Asteroid आज आ रहा पृथ्‍वी के करीब, क्‍या मचेगी तबाही?

लगभग 76 फीट की चौड़ाई वाला यह एस्‍टरॉयड किसी विमान के आकार का है। यह 29,289 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर आ रहा है।

ख़ास बातें
  • ‘एस्‍टरॉयड 2019 वीएल 5’ आज पृथ्‍वी के नजदीक आएगा
  • 76 फीट की चौड़ाई वाला यह एस्‍टरॉयड विमान के साइज का है
  • यह 29,289 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे आ रहा है
विज्ञापन
अमेरिकी अंत‍रिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने एक बार फ‍िर अलर्ट जारी किया है। पृथ्‍वी की ओर आ रही चट्टानी आफतों यानी एस्‍टरॉयड्स (Asteroid) के खतरे को देखते हुए यह अलर्ट जारी किया गया है। नासा ने चेताया है कि एक और क्षुद्रग्रह (एस्‍टरॉयड) हमारे ग्रह की ओर बढ़ रहा है। यह पृथ्‍वी के बेहद करीब आ सकता है, जिस वजह से इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी' में रखा गया है। एस्‍टरॉयड कभी भी अपनी दिशा बदल सकते हैं, इसलिए वैज्ञानिक इस खतरे को लगातार मॉनिटर कर रहे हैं। 

नासा का कहना है कि ‘एस्‍टरॉयड 2019 वीएल 5' (Asteroid 2019 VL5) नाम का एक एस्‍टरॉयड आज यानी 15 नवंबर को पृथ्‍वी के बेहद करीब आ सकता है। माना जा रहा है कि जब यह पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब दोनों के बीच दूरी सिर्फ 32 लाख किलोमीटर रह जाएगी।

लगभग 76 फीट की चौड़ाई वाला यह एस्‍टरॉयड किसी विमान के आकार का है। यह 29,289 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर आ रहा है। फ‍िलहाल वैज्ञानिक इस बात को लेकर आशान्वित हैं कि यह हमारे ग्रह से नहीं टकराएगा। इस साइज का कोई भी एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकराए, तो बड़ी तबाही ला सकता है। गौरतलब है कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोर का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड के टकराने के कारण ही हुआ था, ऐसा माना जाता है।  

रिपोर्टों के अनुसार, Asteroid 2019 VL5 एस्‍टरॉयड्स के अपोलो ग्रुप से संबंधित है और सूर्य की परिक्रमा करने में इसे 365 दिन लगते हैं। जब यह सूर्य की परिक्रमा करता है, तो इसकी सूर्य से अधिकतम दूरी 19.1 करोड़ किलोमीटर और न्यूनतम दूरी 10.8 करोड़ किलोमीटर होती है। 

एस्‍टरॉयड को लघु ग्रह भी कहा जाता है। एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 

एस्‍टरॉयड जब पृथ्‍वी के करीब आते हैं, तो वैज्ञानिक इनके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी को देखते हैं। इसके लिए सैटेलाइट और रडार की मदद ली जाती है। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ड में परिक्रमा करते हैं, लेकिन कई एस्‍टरॉयड की कक्षाएं ऐसी होती हैं, जो पृथ्‍वी के पास से गुजरती हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »