• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • शुभांशु शुक्ला ने भरी स्पेस में उड़ान, Ax 4 मिशन में पायलट; 40 साल बाद कोई भारतीय पहुंचा ISS

शुभांशु शुक्ला ने भरी स्पेस में उड़ान, Ax-4 मिशन में पायलट; 40 साल बाद कोई भारतीय पहुंचा ISS

शुभांशु शुक्ला इस मिशन में पायलट की भूमिका निभा रहे हैं और अमेरिका की पिग्गी व्हिटसन मिशन कमांडर हैं।

शुभांशु शुक्ला ने भरी स्पेस में उड़ान, Ax-4 मिशन में पायलट; 40 साल बाद कोई भारतीय पहुंचा ISS

Photo Credit: Axiom Space

Falcon 9 रॉकेट ने Crew Dragon "Grace" कैप्सूल साथ ISS की यात्रा के लिए उड़ान भरी

ख़ास बातें
  • शुक्ला इस मिशन में पायलट की भूमिका निभा रहे हैं
  • लगभग 28 घंटे बाद, यानी भारतीय समयानुसार 26 जून की सुबह होगी डॉकिंग
  • मिशन के दौरान करीब 60 माइक्रोग्रैविटी से जुड़े एक्सपेरिमेंट्स किए जाएंगे
विज्ञापन
आज, 25 जून की सुबह Axiom Space के "Ax‑4" मिशन ने फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से अपने चारों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर रवाना किया, जिसमें ISRO के ग्रुप कप्तान शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) भी शामिल हैं। इस मिशन के जरिए वह राकेश शर्मा (1984) के बाद भारत के दूसरे और ISS पर भेजे गए पहले अंतरिक्ष यात्री बनेंगे।

शुक्ला इस मिशन में पायलट की भूमिका निभा रहे हैं और अमेरिका की पिग्गी व्हिटसन मिशन कमांडर हैं। साथ में मिशन स्पेशलिस्ट के रूप में हंगरी से टिबोर कापू (Tibor Kapu) और पोलैंड से Slawosz Uznanski‑Wiśniewski मौजूद हैं। 

चारों SpaceX Crew Dragon “Grace” कैप्सूल में बैठकर Falcon 9 रॉकेट के जरिए 12:01 PM (IST) पर रवाना हुए। मिशन 14 दिनों का रहने वाला है जिसका मुख्य लक्ष्य वैज्ञानिक प्रयोग और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है। यह मिशन एक्सपीरिएंस के रूप में ISRO के Gaganyaan मिशन के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा। 
 

लॉन्च और मिशन डिटेल्स

Falcon 9 रॉकेट ने Crew Dragon "Grace" कैप्सूल साथ ISS की यात्रा के लिए उड़ान भरी। मौसम अनुकूल था और टेक्निकल प्रोसेस में कोई रुकावट नहीं आई। लॉन्च के लगभग 28 घंटे बाद, यानी 26 जून की शाम तक कैप्सूल ISS से 4:30 PM IST पर जुड़ने वाला है।  
 

Shubhanshu Shukla का रोल

Shukla ISS जाने वाले पहले भारतीय होंगे और इस मिशन में पायलट की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे भारत-ISRO का मान बढ़ेगा और Gaganyaan मिशन भी आसान होगा। 
 

वैज्ञानिक मिशन

मिशन के दौरान करीब 60 माइक्रोग्रैविटी से जुड़े एक्सपेरिमेंट्स किए जाएंगे, जिनमें ISRO से जुड़ी छह रिसर्च भी शामिल हैं, जैसे एल्गी, मानव स्वास्थ्य, क्रॉप कल्चर आदि।
 

क्यों है ये मिशन खास?

यह 40 साल बाद भारत को एक बार फिर से इंसान भेजने का मौका है। इससे पहले राकेश शर्मा पहले भारतीय थें, जो अंतरिक्ष की ओर रवाना हुए थें। यह कमरर्शियल स्पेस ट्रैवल और ISS तक पहुंच का एक बड़ा कदम है, जिसमें Axiom Space, NASA और SpaceX का संयुक्त प्रयास शामिल है। Axiom‑4 मिशन के बाद, Axiom Space खुद का स्पेस स्टेशन बनाने की योजना में है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Axiom Space, Ax 4, Subhanshu shukla, SpaceX, NASA
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »