धरती से 400km ऊपर वैज्ञानिकों ने लगाए 4K कैमरा, रिकॉर्ड हुआ ‘महातूफान’ Milton का नजारा

सेन के 4K कैमरों ने मिल्टन तूफान को कैप्‍चर किया है। कंपनी कई महीनों से अंतरिक्ष से 4K लाइवस्ट्रीम फीड को टेस्‍ट कर रही थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2024 16:35 IST
ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष से रिकॉर्ड हुआ अमेरिका में आया तूफान
  • आईएसएस पर लगे कैमरों ने किया रिकॉर्ड
  • 4K वीडियो क्‍वॉलिटी में रिकॉर्ड किया गया तूफान

जब आईएसएस गल्‍फ ऑफ मैक्सिको के ऊपर से गुजरा, एक तूफान लगभग कैमरों के सामने आ गया।

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर लगातार नए उपकरण ले जाए जाते हैं और उन्‍हें इस्‍तेमाल किया जाता है। इस साल की शुरुआत में एक कार्गो के जरिए आईएसएस पर स्पेसटीवी-1 नाम का पेलोड भेजा गया था। यह पेलोड, स्‍पेस वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी सेन (Sen) का पेलोड था, जिसमें 4K कैमरों का एक सेट था। उसे आईएसएस के बाहरी हिस्‍से में लगाया जाना था। कैमरों को स्‍टेशन पर सेट किया जा चुका है और इन्‍होंने पृथ्‍वी के कुछ हैरान करने वाले दृश्‍य कैप्‍चर किए हैं। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, सेन के 4K कैमरों ने मिल्टन तूफान को कैप्‍चर किया है। कंपनी कई महीनों से अंतरिक्ष से 4K लाइवस्ट्रीम फीड को टेस्‍ट कर रही थी। इसके लेटेस्‍ट वीडियो में तूफान मिल्टन को दिखाया गया है, जिसने इस बुधवार को अमेरिका के फ्लोरिडा में लैंड किया। 
Advertisement

कंपनी का लक्ष्‍य दुनियाभर में अंतरिक्ष से 4K लाइवस्ट्रीम फीड को उपलब्‍ध कराना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब आईएसएस गल्‍फ ऑफ मैक्सिको के ऊपर से गुजरा, एक तूफान लगभग कैमरों के सामने आ गया। रिपोर्ट के अनुसार, नासा के 4K HD कैमरों ने वाकये को कैप्‍चर कर लिया। सेन की वेबसाइट पर पिछले कई महीनों के वीडियोज और उसके यूट्यूब चैनल पर भी वीडियोज उपलब्‍ध हैं। सभी वीडियो लोगों के लिए फ्री हैं। 

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन लगभग 7.6 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इस दौरान यह 24 घंटों में 16 बार पृथ्वी का चक्‍कर लगाता है। यानी वहां रह रहे अंतरिक्ष यात्रियों के सामने 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त होता है।  
Advertisement
आईएसएस का कक्षीय पथ (orbital path) हमारी पृथ्‍वी की 90 फीसदी से ज्‍यादा आबादी कवर करता है, जिस वजह से वैज्ञानिकों को बार-बार नया साल एक्‍सपीरियंस करने का मौका मिलता है। हालांकि वह सेलिब्रेशन एक ही बार करते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.