• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 12.5 करोड़ साल पहले रेगिस्तान में घूमने वाले डायनासोरों की नई प्रजाति के मिले निशान!

12.5 करोड़ साल पहले रेगिस्तान में घूमने वाले डायनासोरों की नई प्रजाति के मिले निशान!

ये फुर्तीले थे और अनुमान है कि ये रेगिस्तान में रहने वाले डायनासोर थे। ये लगभग 12.5 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर रहा करते थे। 

12.5 करोड़ साल पहले रेगिस्तान में घूमने वाले डायनासोरों की नई प्रजाति के मिले निशान!

Photo Credit: BBC

Farlowichnus rapidus नाम इस प्रजाति को दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Farlowichnus rapidus नाम इस प्रजाति को दिया गया है।
  • यह मांसहार करने वाला एक जीव था जो 2 से 3 फीट ऊंचा रहा होगा।
  • ये लगभग 12.5 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर रहा करते थे।
विज्ञापन
डायनासोर करोड़ों साल पहले पृथ्वी पर बादशाहत करते थे। वे सबसे बड़े जीवों के रूप में मौजूद थे। कहा जाता है कि एस्टरॉयड की टक्कर के कारण पृथ्वी पर कुछ ऐसे हालात पैदा हुए कि उनका सांस लेना मुश्किल हो गया, और पृथ्वी पर खाने-पीने की चीजें जैसे पेड़-पौधे आदि भी समाप्त हो गए। इस कारण वे पृथ्वी से हमेशा के लिए विलुप्त हो गए। लेकिन वैज्ञानिकों को डायनासोरों के जीवाश्म समय समय पर मिलते रहे हैं जिससे उनके प्रकारों के बारे में पता लगता रहा है। 

ब्राजील में वैज्ञानिकों को डायनासोरों की एक नई प्रजाति के निशान मिले हैं। ये ब्राजील के शहर अराराक्वारा में पाए गए हैं। यहां डायनासोर की नई प्रजाति के पैरों के निशान पाए गए हैं जिसकी स्टडी करने के बाद शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि यह प्रजाति अभी तक रिकॉर्ड में मौजूद नहीं थी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह कहानी 1980 के दशक से शुरू होती है। 

1980 के दशक में इटली के एक पादरी और जीवाश्म विज्ञानी गुसेप्पे लियोनार्डो ने दावा किया कि उसने डायनासोर के पैरों के निशानों की खोज की है। इन्हें ट्रैकवे (Trackway) नाम दिया गया। उस वक्त इस पर किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन लियोनार्डो ने अपनी जिज्ञासावश इन्हें सुरक्षित रखा और काफी जांच पड़ताल के बाद इन्हें 1984 में ब्राजील के म्यूजियम ऑफ अर्थ साइंसेज को सौंप दिया। जहां पर इनके बारे में आगे जांच की गई। गहन जांच पड़ताल और अन्य प्रजाति के डायनासोरों से तुलना करने के बाद एक चौंकाने वाला सच सामने आया। ये सच में डायनासोरों के ही पैरों के निशान थे लेकिन ऐसी प्रजाति के थे, जो अभी तक रिकॉर्ड में आई ही नहीं थी। 

शोधकर्ताओं का कहना है कि इन डायनासोरों में कुछ अलग ही विशेषताएं थीं। इनकी पूंछ काफी लंबी थी, पैरों की उंगलियां पतली थीं और तलवे चौड़े थे। ये फुर्तीले थे और अनुमान है कि ये रेगिस्तान में रहने वाले डायनासोर थे। ये लगभग 12.5 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर रहा करते थे। 

Farlowichnus rapidus नाम इस प्रजाति को दिया गया है। हालांकि ये आकार में छोटे ही थे। 2023 में प्रकाशित स्टडी में कहा गया है कि यह मांसहार करने वाला एक जीव था जो 2 से 3 फीट ऊंचा रहा होगा। इस खोज से पता चलता है कि डायनासोरों ने पृथ्वी के बदलते वातावरण में किस तरह से खुद को ढाला होगा। स्टडी को Cretaceous Research में पब्लिश किया गया है। 

हाल में वैज्ञानिकों ने एक और खोज की थी जिसमें कहा गया था कि स्पेन में 12 करोड़ 20 लाख साल पहले एक लंबी गर्दन वाला विशालकाय डायनासोर घूमा करता था। वह गरुंबटिटन मोरेलेंसिस (Garumbatitan morellensis) नाम की प्रजाति से संबंधित डायनासोर था। इसके जीवाश्‍म की खोज मोरेला शहर के पास सेंट एंटोनी डे ला वेस्पा नाम की जीवाश्‍म साइट पर हुई थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »