• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • वैज्ञानिकों ने तैयार किया स्किन जैसी हीलिंग पावर वाला हाइड्रोजेल, 4 घंटे में ठीक करेगा 90% चोट!

वैज्ञानिकों ने तैयार किया स्किन जैसी हीलिंग पावर वाला हाइड्रोजेल, 4 घंटे में ठीक करेगा 90% चोट!

यह खोज 7 मार्च को पॉपुलर साइंस जर्नल Nature Materials में पब्लिश हुई। साइंटिस्ट्स ने हाइड्रोजेल में अल्ट्रा-थिन क्ले नैनोशीट्स मिलाई हैं, जिससे इसका ढांचा अधिक संगठित हो जाता है और पॉलीमर आपस में मजबूती से जुड़ जाते हैं।

वैज्ञानिकों ने तैयार किया स्किन जैसी हीलिंग पावर वाला हाइड्रोजेल, 4 घंटे में ठीक करेगा 90% चोट!

Photo Credit: nature.com

ख़ास बातें
  • यह खोज 7 मार्च को पॉपुलर साइंस जर्नल Nature Materials में पब्लिश हुई
  • साइंटिस्ट्स ने हाइड्रोजेल में अल्ट्रा-थिन क्ले नैनोशीट्स मिलाई हैं
  • वूंड हीलिंग, दवा डिलीवरी टेक और प्रोस्थेटिक्स के क्षेत्र में क्रांति आएगी
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने एक नई सेल्फ-हीलिंग (खुद को ठीक करने वाला) हाइड्रोजेल डेवलप किया है, जो खुद को चार घंटे में 90% तक रिपेयर कर सकता है और 24 घंटे में पूरी तरह से पहले जैसा हो जाता है। यह खोज आल्टो यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ बायरॉथ के शोधकर्ताओं ने की है। यह नया हाइड्रोजेल इंसानी त्वचा जैसा लचीला और मजबूत है, जिससे चोट की हीलिंग, आर्टिफिशियल स्किन और पुनर्जीवित चिकित्सा (Regenerative Medicine) में बड़े बदलाव आ सकते हैं।

यह खोज 7 मार्च को पॉपुलर साइंस जर्नल Nature Materials में पब्लिश हुई। साइंटिस्ट्स ने हाइड्रोजेल में अल्ट्रा-थिन क्ले नैनोशीट्स मिलाई हैं, जिससे इसका ढांचा अधिक संगठित हो जाता है और पॉलीमर आपस में मजबूती से जुड़ जाते हैं। आमतौर पर हाइड्रोजेल नरम और कमजोर होता है, लेकिन इस नई संरचना से यह मजबूत होने के साथ खुद को रिपेयर भी कर सकता है।

शोधकर्ताओं ने कहा, "कई जैविक ऊतक (Biological Tissues) मजबूत और कठोर होते हैं, लेकिन फिर भी खुद को ठीक कर सकते हैं। इसके विपरीत, सिंथेटिक हाइड्रोजेल में ये दोनों गुण नहीं मिलते थे।"

जेल का इस्तेमाल रोजमर्रा की कई चीजों में होता है, जैसे बालों के प्रोडक्ट्स और खाने की टेक्सचरिंग में। लेकिन इंसानी स्किन की तरह लचीला और खुद को ठीक करने वाला मटेरियल बनाना अब तक एक चुनौती थी। स्किन मजबूत व टिकाऊ होती है और खुद को रिपेयर करने की क्षमता रखती है। इस हाइड्रोजेल को बनाने में नैनोशीट-एन्हांस्ड पॉलीमर एंटैंगलमेंट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह समस्या हल हो गई।

इस खोज से वूंड हीलिंग, दवा पहुंचाने की तकनीक (Drug Delivery), सॉफ्ट रोबोटिक्स और कृत्रिम अंगों (Prosthetics) के क्षेत्र में क्रांति आ सकती है। यह नई हाइड्रोजेल जलने के घाव, सर्जरी के बाद रिकवरी और क्रॉनिक वाउंड ट्रीटमेंट में भी काफी मददगार साबित हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Self Healing Hydrogel
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »