गजब : Black Hole की पहली तस्‍वीर को वैज्ञानिकों ने फ‍िर से किया तैयार, इस बार नजर आया सबकुछ!

वैज्ञानिकों ने जिस ब्‍लैक होल को दिखाया था, उसकी तस्‍वीर थोड़ी धुंधली थी। तस्‍वीर को दोबारा तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2023 12:23 IST
ख़ास बातें
  • साल 2019 में दिखाई गई तस्‍वीर काफी धुंधली थी
  • अब तैयार की गई तस्‍वीर पहले से ज्‍यादा साफ है
  • यह विशालकाय ब्‍लैक होल मेसियर 87 आकाशगंगा में है

वैज्ञानिकों ने नई तस्‍वीर को उसी डेटा की मदद से तैयार किया है, जिससे पहली तस्‍वीर बनाई गई थी।

Photo Credit: Reuters

ब्‍लैक होल (Black Hole) ऐसा विषय है, जिसने हमेशा से ही वैज्ञानिकों को लुभाया है। हालांकि ब्‍लैक होल्‍स के बारे में साइंटिस्‍ट अभी तक बहुत गहराई से नहीं जान पाए हैं। साल 2019 में वैज्ञानिकों ने ब्‍लैक होल की पहली तस्‍वीर दिखाई थी। यह विशालकाय ब्लैक होल पृथ्वी से लगभग 54 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर ‘मेसियर 87' (M87) नाम की आकाशगंगा (Galaxy) में मौजूद है। वैज्ञानिकों ने जिस ब्‍लैक होल को दिखाया था, उसकी तस्‍वीर थोड़ी धुंधली थी। उस तस्‍वीर के निर्माण में शामिल एक साइ‍ंटिस्‍ट ने ब्‍लैक होल की तुलना ‘फजी ऑरेंज डोनट' कहते हुए की थी। करीब 4 साल बाद वैज्ञानिकों ने उस ब्‍लैक होल की नई इमेज को अनवील किया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, खास यह है कि वैज्ञानिकों ने नई तस्‍वीर को उसी डेटा की मदद से तैयार किया है, जिससे पहली तस्‍वीर बनाई गई थी। इस बार इमेज रिकंस्‍ट्रक्‍शन एल्‍गोरिदम का इस्‍तेमाल कर फोटो के रेजॉलूशन को बेहतर किया गया है। ब्‍लैक होल को आसान शब्‍दों में समझना हो, तो यह हमारे ब्रह्मांड में ऐसी जगहें हैं, जहां फ‍ि‍ज‍िक्‍स का कोई नियम काम नहीं करता। वहां सिर्फ गुरुत्वाकर्षण है और घना अंधेरा। ब्‍लैक होल्‍स का गुरुत्वाकर्षण इतना पावरफुल होता है, कि उसके असर से रोशनी भी नहीं बचती। जो भी चीज ब्‍लैक होल के अंदर जाती है, वह बाहर नहीं आ सकती।

वैज्ञानिकों ने जिस ब्‍लैक होल की तस्‍वीर को दोबारा तैयार किया है, वह साल 2019 की इमेज के मुकाबले स्‍पष्‍ट नजर आती है। इसमें ब्‍लैक होल के चारों ओर प्रकाश का वलय नजर आता है। बीच में ब्‍लैक होल नजर  आता है। हालांकि नई तस्‍वीर भी बहुत स्‍पष्‍ट नहीं है, लेकिन पहली तस्‍वीर से ज्‍यादा क्लियर है। 

जैसाकि हमने बताया, यह विशालकाय ब्‍लैक होल मेसियर 87 आकाशगंगा में है। इस आकाशगंगा का द्रव्यमान हमारे सूर्य से 6.5 अरब गुना अधिक है। यह आकाशगंगा हमारी मिल्की-वे (Milky Way) से बड़ी और अधिक चमकदार है। इस तस्‍वीर से जुड़ा शोध एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में प्रकाशित हुआ है। शोध की प्रमुख लेखक ‘लिया मेडेइरोस' ने जिस प्रकार पिछली तस्‍वीर को 'फजी ऑरेंज डोनट' कहा था, इस तस्‍वीर को 'स्कीनी डोनट' कहा है। 
Advertisement

ब्‍लैक होल की तस्‍वीर को सुधारने के लिए वैज्ञानिकों ने जिस मशीन-लर्निंग तकनीक का इस्‍तेमाल किया, उसे PRIMO कहा जाता है। इसका पूरा नाम है- ‘प्रिंसिपल-कंपोनेंट इंटरफेरोमेट्रिक मॉडलिंग'। तकनीक की मदद से वैज्ञानिकों ने उन गैप्‍स को भरा, जिसका डेटा उन्‍हें नहीं मिला था। वैज्ञानिक अब एक और ब्‍लैक होल की तस्‍वीर को बेहतर बनाने पर विचार कर रहे हैं। यह तस्‍वीर पिछले साल रिलीज की गई थी। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.