• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर खौफनाक पल! सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट से टकराया उल्‍कापिंड, जानें पूरा मामला

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर खौफनाक पल! सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट से टकराया उल्‍कापिंड, जानें पूरा मामला

यह एक हैरान करने वाली घटना थी, जिसका किसी को भी अंदाजा नहीं था। इसके कारण रूसी अंतरिक्ष यात्रियों को उनकी स्‍पेसवॉक को भी छोड़ना पड़ा।

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर खौफनाक पल! सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट से टकराया उल्‍कापिंड, जानें पूरा मामला

रूसी अधिकारी की ओर से बताया गया है कि सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में कूलेंट लीक की वजह सूक्ष्‍म उल्‍कापिंड हो सकते हैं।

ख़ास बातें
  • रूसी अंतरिक्ष यात्रियों को छोड़नी पड़ी स्‍पेसवॉक
  • सूक्ष्‍म उल्‍कापिंड के टकराने से नुकसान की आशंका
  • नासा और रूसी स्‍पेस एजेंसी मामले पर नजर बनाए हुए हैं
विज्ञापन
इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में इस बुधवार एक बड़ी घटना हुई। ISS के साथ अटैच्‍ड सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट (Soyuz spacecraft) में कूलेंट लीक का पता चलने से हड़कंप वाली स्थिति पैदा हो गई। यह एक हैरान करने वाली घटना थी, जिसका किसी को भी अंदाजा नहीं था। इसके कारण रूसी अंतरिक्ष यात्रियों को उनकी स्‍पेसवॉक को भी छोड़ना पड़ा। अब एक रूसी अधिकारी की ओर से बताया गया है कि सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में कूलेंट लीक की वजह सूक्ष उल्‍कापिंड (micrometeorites) हो सकते हैं।  

इसका सीधा मतलब है कि कोई छोटा उल्‍कापिंड सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट से टकराया था, जिस कारण कूलेंट लीक हुआ। छोटे उल्‍कापिंड, अंतरिक्ष यानों और उन तमाम मिशनों के लिए खतरा हैं, जो अंतरिक्ष में घूम रहे हैं। स्‍पेस में तैनात सबसे बड़ी दूरबीन, जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप (James Webb Telescope) को भी उल्‍कापिंड की टक्‍कर से नुकसान हो चुका है, हालांकि उसका कोई बड़ा असर टेलीस्‍कोप की क्षमता पर नहीं हुआ है।    

रिपोर्टों के अनुसार, रूसी स्‍पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) के सर्गेई क्रिकेलेव ने बताया है कि सोयुज एमएस-22 कैप्सूल के रेडिएटर पर उल्कापिंड के गिरने से कूलेंट लीक हुआ हो सकता है। रोस्कोस्मोस के अलावा नासा (Nasa) ने भी बयान जारी कर बताया है कि इस लीक की वजह से आईएसएस या उसमें सवार अंतरिक्ष यात्रियों को कोई खतरा नहीं था। सिर्फ रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की स्‍पेसवॉक को स्‍थगित करना पड़ा।  

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से बताया गया है कि कूलेंट लीक की वजह से सोयुज कैप्सूल की कूलेंट सिस्टम परफॉर्मेंस पर थोड़ा असर हो सकता है, लेकिन यह चालक दल को किसी भी खतरे में नहीं डालेगा। उन्होंने कहा कि सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट सुरक्षित है और आईएसएस पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों के लिए भी कोई खतरा नहीं है। 

नासा ने भी कुछ ऐसा ही कहा है। बताया है कि रोस्कोस्मोस, सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट के टेंपरेंचर की बारीकी से निगरानी कर रही है। अभी सबकुछ ठीक है। आईएसएस के कैनाडर्म 2 रोबोटिक आर्म की मदद से सोयुज के बाहरी ढांचे के निरीक्षण का काम चल रहा है। कूलेंट लीक का पता तब चला, जब सर्गेई प्रोकोपयेव और दिमित्री पेटेलिन नाम के दो अंतरिक्ष यात्रियों की स्‍पेसवॉक के लिए स्पेससूट तैयार किए जा रहे थे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »