• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • मंगल ग्रह के ‘एलियन’ का दावा, लाल ग्रह पर जिंदा रखती है कार्बन डाइ ऑक्‍साइड

मंगल ग्रह के ‘एलियन’ का दावा, लाल ग्रह पर जिंदा रखती है कार्बन डाइ ऑक्‍साइड

Aliens on Mars : ऐसा नहीं है कि वैज्ञानिकों की नजर बोरिस नहीं पड़ी। रूस के साइंटिस्‍ट उसे ऑब्‍जर्व कर चुके हैं। उन्‍हें समझ आया है क‍ि बोरिस अन्‍य बच्‍चों से वाकई अलग है।

मंगल ग्रह के ‘एलियन’ का दावा, लाल ग्रह पर जिंदा रखती है कार्बन डाइ ऑक्‍साइड

Aliens on Mars : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अगर कोई दावा करे कि वह दुनिया को परमाणु विनाश से बचाने आया है, तो उसे सामने लाया जाना चाहिए।

ख़ास बातें
  • इस लड़के और उसकी मां का कोई पता नहीं है
  • कहा जाता है कि इन्‍हें अज्ञात जगह पर रखा गया है
  • लाल ग्रह को लेकर इसके दावे चौंकाने वाले हैं
विज्ञापन
एक रूसी लड़का यह दावा कर रहा है कि वह मंगल ग्रह का निवासी है। लड़के का कहना है कि वह पृथ्‍वी को परमाणु विनाश से बचाने आया है। इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा यह लड़का कहां है, कोई नहीं जानता। रिपोर्ट्स यह दावा करती हैं कि लड़के और उसकी मां को रूसी सरकार के संरक्षण में अज्ञात जगह पर रखा गया है। यह लड़का औरों से काफी अलग है और लाल ग्रह को लेकर कई चौंकाने वाले दावे करता है। 

लड़के का नाम बोरिस किप्रियानोविच (Boris Kipriyanovich) है। वह खुद को अलौकिक (extraterrestrial) प्राणी बताता है। कहता है कि पृथ्‍वी पर मंगल ग्रह से आया है। दावा करता है कि मंगल ग्रह पर लोग कार्बन डाइ ऑक्‍साइड को सांस में लेते हैं। उसका दावा पृथ्‍वी पर रहने वाले प्राणियों से मेल नहीं खाता, क्‍योंकि यहां तो ऑक्‍सीजन हमें जिंदा रखती है। 

बोरिस कहता है कि उसका पिछला जन्‍म मंगल ग्रह पर और यह जन्‍म पृथ्‍वी पर हुआ है। लड़के का दावा है कि ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा के अंदर एक बड़ा रहस्य छुपा हुआ है। बोरिस का दिमाग उसकी उम्र के मुकाबले काफी विकसित है। उसकी मां भी इसकी तस्‍दीक करती हैं। कहती हैं कि बोरिस का आईक्‍यू लेवल शुरू से ही काफी ज्‍यादा था। 

कोई 4 महीने की उम्र से कैसे बोल सकता है। बोरिस की मां ने यह अनुभव किया है। दावा है कि बोरिस कुछ महीनों का था, तभी से बोलता है। साल भर का होने पर तो अखबार पढ़ने लगा था। बोरिस का यह भी कहना है कि जब वह मंगल ग्रह पर था, तब अक्‍सर पृथ्‍वी पर आता था। उसके पास एक स्‍पेसक्राफ्ट भी है। दावा है कि उस स्‍पेसक्राफ्ट की मैग्‍नेटिक लेयर को ऑन कर दिया जाए, तो ब्रह्मांड में कहीं भी उड़ान भरी जा सकती है।  

ऐसा नहीं है कि वैज्ञानिकों की नजर बोरिस नहीं पड़ी। रूस के साइंटिस्‍ट उसे ऑब्‍जर्व कर चुके हैं। उन्‍हें समझ आया है क‍ि बोरिस अन्‍य बच्‍चों से वाकई अलग है। बोरिस की कहानी कई बार सामने आ चुकी है। हालांकि वह अब कहां है, कोई नहीं जानता। क्‍या रूस ने उसे कहीं छुपाया हुआ है। क्‍या रूस को बोरिस के बारे में कुछ ऐसा पता है, जो बाकी दुनिया से छुपाया जा रहा है। सवाल कई हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अगर कोई दावा करे कि वह दुनिया को परमाणु विनाश से बचाने आया है, तो उसे सामने लाया जाना चाहिए।   

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  3. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  4. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  5. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  6. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  7. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  8. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  10. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »