• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • रूसी अंतरिक्ष यात्री की किस्‍मत देखिए! पहले स्‍पेस में हुआ हादसा, अब धरती पर एक्‍सीडेंट!

रूसी अंतरिक्ष यात्री की किस्‍मत देखिए! पहले स्‍पेस में हुआ हादसा, अब धरती पर एक्‍सीडेंट!

करीब 195 दिन बिताकर पिछले महीने पृथ्‍वी पर लौटे थे ओलेग आर्टेमयेव। उन्‍होंने एक पैदल यात्री को टक्‍कर मार दी। घटना पैदल यात्री क्रॉसिंग जोन के बाहर ‘खराब रोशनी वाली सड़क पर’ हुई।

रूसी अंतरिक्ष यात्री की किस्‍मत देखिए! पहले स्‍पेस में हुआ हादसा, अब धरती पर एक्‍सीडेंट!

दिलचस्‍प बात यह है कि अंतरिक्ष से लौटने वाले यात्रियों को ड्राइविंग से कुछ वक्‍त के लिए ब्रेक लेना होता है।

ख़ास बातें
  • ओलेग आर्टेमयेव ने कार से एक पैदल यात्री को टक्‍कर मारी
  • ISS पर स्‍पेसवॉक के दौरान भी उनके साथ हुआ था हादसा
  • ताजा वाकये में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है
विज्ञापन
अंतरिक्ष में करीब 195 दिन बिताकर पिछले महीने पृथ्‍वी पर लौटे रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग आर्टेमयेव (Oleg Artemyev) फ‍िर सुर्खियों में हैं। जानकारी के अनुसार, उन्‍होंने कार से एक पैदल यात्री को टक्‍कर मार दी। यह घटना पैदल यात्री क्रॉसिंग जोन के बाहर ‘खराब रोशनी वाली सड़क पर' हुई। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने बताया है कि दुघर्टना के दौरान आर्टेमयेव शांत थे। डॉक्‍टरों को घटना वाली जगह पर बुलाया गया और घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया। ओलेग आर्टेमयेव ने इस साल 18 मार्च को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी। वो एक्सपेडिशन 66 (Expedition 66) क्रू का हिस्‍सा बने। उन्‍होंने मिशन को लीड किया था। स्‍पेस स्‍टेशन पर रहते हुए भी उनके साथ एक हादसा हुआ था। 

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर ओलेग के साथ डेनिस मतवेव और सर्गेई कोर्साकोव भी थे। इन सभी ने वहां 5 स्‍पेसवॉक कीं। पांचवीं स्पेसवॉक को पूरा करने में आर्टेमयेव और क्रिस्टोफोरेटी को 7 घंटे 5 मिनट लगे थे। उस दौरान ओलेग आर्टेमयेव को एक हादसे का भी सामना करना पड़ा था। उनके स्‍पेससूट के साथ कुछ इलेक्ट्रिकल प्रॉब्‍लम सामने आ गई थी। उन्‍होंने मॉस्‍को मिशन कंट्रोल को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उन्‍हें फौरन एयरलॉक में जाने का आदेश दिया गया। अगर थोड़ी भी देर होती, तो हालात बिगड़ सकते थे।  

अंतरिक्ष में एक बड़ा हादसा उनके साथ टल गया था और अब धरती पर भी वह बाल-बाल बचे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार,  अच्‍छी बात रही कि ओलेग को चोट नहीं आई। जो पैदल यात्री घायल हुआ, उसका नाम अनातोली उरोनोव है। रूसी मीडिया ने बताया है कि वह मॉस्को में एक ट्रेनिंग सेंटर के प्रोजेक्‍ट मैनेजर हैं। फ‍िलहाल अस्‍पताल में हैं। उन्‍हें फ्रैक्‍चर हुआ है। 

खबर की दिलचस्‍प बात यह है कि अंतरिक्ष से लौटने वाले यात्रियों को ड्राइविंग से कुछ वक्‍त के लिए ब्रेक लेना होता है। रिसर्च भी यह बता चुकी हैं कि उनकी ड्राइव करने की क्षमता कम हो जाती है। कई साल पहले एक विशेषज्ञ ने कहा था कि 6 महीने के मिशन पर रहने वाला एक अंतरिक्ष यात्री मेडिकल क्‍लीयरेंस के आधार पर लगभग 3 हफ्ते में फिर से ड्राइविंग शुरू कर सकता है। इस मामले में आर्टेमयेव करीब 19 दिन पहले धरती पर उतरे थे। संभवत: वह अपने डॉक्‍टर की सलाह का पालन कर रहे होंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »