हो गया फैसला! स्‍पेस स्‍टेशन में ‘फंसे’ 3 अंतरिक्ष यात्रियों को ऐसे बचाएंगे रूस-अमेरिका

आईएसएस के साथ अटैच्‍ड सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में दिसंबर में तकनीकी खराबी आ गई थी। सबसे पहले कूलेंट लीक होने का पता चला, फ‍िर सोयुज में एक छोटा छेद नजर आया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जनवरी 2023 18:36 IST
ख़ास बातें
  • एक और सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट लॉन्च करेगा रूस
  • पहले वाले सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में आ गई है खराबी
  • तीनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए बनाई गई योजना

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) और रूस की एजेंसी रोस्कोस्मोस इस चुनौती से मिलकर लड़ रहे हैं।

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर ‘फंसे' 3 अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर सकुशल वापस लाने का रास्‍ता नजर आने लगा है। बताया जा रहा है कि रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर वापस लाने के लिए एक और सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट लॉन्च करेगी। सितंबर में जिस स्‍पेसक्राफ्ट में सवार होकर ये अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर पहुंचे थे, वह भी सोयुज ही था। दिसंबर में आईएसएस के साथ अटैच्‍ड सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई। सबसे पहले कूलेंट लीक होने का पता चला, फ‍िर सोयुज में एक छोटा छेद नजर आया। इसके बाद से कहा जा रहा था कि तीनों अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्‍वी पर वापस लाने के लिए नया स्‍पेसक्राफ्ट आईएसएस पर भेजा जाएगा। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) और रूस की एजेंसी रोस्कोस्मोस इस चुनौती से मिलकर लड़ रहे हैं। बीते दिनों यह खबर भी सामने आई थी कि अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) की मदद भी ली जा सकती है। हालांकि अब एक और सोयुज को लॉन्‍च करने पर फैसला होता हुआ दिख रहा है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार,  रोसकोस्मोस ने कहा कि सर्गेई प्रोकोपयेव, दिमित्री पेटेलिन और फ्रांसिस्को रुबियो के आईएसएस के अभियान को बढ़ाया जा रहा है। ये तीनों अब सोयुज एमएस-23 पर सवार होकर पृथ्वी पर लौटेंगे। इसका मतलब है कि आईएसएस के लिए एक नया स्‍पेसक्राफ्ट लॉन्‍च किया जाएगा। रोसकोस्मोस ने बताया है कि सोयुज एमएस-23 स्‍पेसक्राफ्ट को अनमैंड मोड में 20 फरवरी को लॉन्‍च किया जाएगा। 

MS-22 नाम के सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में 14 दिसंबर को कूलेंट लीक होने की घटना हुई थी। उसी दिन सालाना होने वाली जेमिनीड उल्का बौछार (Geminid meteor) अपने चरम पर थी। कूलेंट लीक की जानकारी सबसे पहले 19 दिसंबर को सामने आई थी। तब कहा गया था कि सोयुज एमएस-22 कैप्सूल के रेडिएटर पर उल्कापिंड के गिरने से कूलेंट लीक हुआ हो सकता है। हालांकि बाद में इस थ्‍योरी को खारिज कर दिया गया था। इस बात की जांच जारी है कि सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में कूलेंट लीक कैसे हुआ।  

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने ऐप्स से जुड़े मामले में नहीं दिया डेटा, CCI जल्द कर सकता है फैसला
  2. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ मिलेगा गेमिंग कंट्रोलर, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. ₹1099 में 3 महीने का BSNL WiFi, मिलेगा 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! ऐसे करें बुक
  5. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट 
  6. Gmail में चंद क्लिक में 'Unsubscribe' करें सभी स्पैम ईमेल, इनबॉक्स हमेशा रहेगा साफ!
  7. Bitcoin में 78,000 डॉलर तक पहुंचने के बाद गिरावट, होर्मुज संकट का पड़ा असर 
  8. Huawei Pura 90 Pro हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  9. 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90 Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.